अवैध कोयला के वर्चस्व को लेकर हुई फायरिंग, एक की मौत के बाद स्थिति तनावपूर्ण

Dhanbad : जिले के जोगता थाना क्षेत्र में अवैध कोयला कारोबार में वर्चस्व को लेकर फायरिंग हुई है. जानकारी के अनुसार गोली लगने से एक युवक की मौत हुई है. आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम कर दिया है और जमकर बवाल देखा जा रहा है.

इसे भी पढ़े :- देश की कोयला राजधानी धनबाद पहुंची NGT की टीम, अवैध खनन के तरीकों को देख रह गयी आवक ! जानिए क्या है पूरा मामला

जोगता थाना क्षेत्र में बीसीसीएल के सीएचपी के समीप अवैध कोयला डीपू के समीप अवैध कोयला कारोबार में वर्चस्व को लेकर गोलीबारी की जानकारी मिल रही है. फिलहाल, इस मामले में प्रशासनिक अधिकारी कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं. जानकारी के अनुसार लगभग डेढ़ दर्जन राउंड फायरिंग हुई है. जिसमे एक युवक साहिल खान को गोली लगी. जिसे गंभीर स्थिति में स्थानीय निचितपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. जिसके बाद लोग काफी आक्रोशित हो गए और कतरास – धनबाद मार्ग सुजुवा चौक पर टायर जलाकर जाम कर दिया गया है.

इधर, घटना के बाद जोगता सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची हुई है. मौके से कई खोखा भी बरामद किया गया है. साथ ही दो लोगों को हिरासत में भी दिया गया है.. फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है. और लोगों को समझ कर जाम को हटाने का प्रयास कर रही है.

इसे भी पढ़ें :- http://कोयला राजधानी में कोल कारोबारी ने 10 लाख के गबन व ठगी का केस कराया दर्ज, जानिए क्या है मामला

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *