मुखिया ड्राइवर की गोली मार कर हत्या, अवैध कोयला कारबार में हिस्सेदारी को लेकर हत्या करने की आशंका

Dhanbad :- बाघमारा के बरोरा थाना क्षेत्र के अपर मन्द्रा में मनमढु,दबंग ने 24 वर्षीय धीरज रवानी की गोली मार कर हत्या कर दी. घटना के बाद युवक के परिजन अस्पताल लेकर पहुचे. जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. मृतक के शव को परिजन अपर मन्द्रा घटनास्थल लेकर पहुचे।घटना की खबर पाकर लोगो की भीड़ मौके पर जुट गई है. घटना से लोगो मे आक्रोश है. वही आरोपी गोली मारने के बाद फरार हो गया है. पुलिस सूचना पाकर घटना स्थल पहुची. आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है.

इसे भी पढ़ें :- धनबाद : वासेपुर में दुकानदार पर फायरिंग, पुलिस जांच में जुटी


वही बताया जा रहा है कि अवैध कोयले में हिसेदारी में धीरज रवानी की गोली मार कर हत्या कर दिया गया. मृतक पंचायत के मुखिया के वाहन का ड्राइवर था.

वही मृतक के परिजन हत्या करने वाले आरोपी को मनमढू बताया है।किन कारणों से हत्या किया गया जानकारी नही होने की बात कही। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़ें :- http://अवैध कोयला के वर्चस्व को लेकर हुई फायरिंग, एक की मौत के बाद स्थिति तनावपूर्ण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *