कपाली : गोलीकांड में घायल मोहम्मद रागिब की इलाज के क्रम में मौत

Saraikela : जिले के कपाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत अलबेला गार्डन के पास आपसी विवाद के चलते अपराधियों ने 35 वर्षीय युवक मोहम्मद रागिब आलम पर गोलियां बरसा दी. जिसे इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई.

इसे भी पढ़ें :- सरायकेला: बेखौफ अपराधियों ने युवक को सीने में मारी गोली, एमजीएम में किया गया भर्ती

बताया जाता है कि शनिवार शाम युवक को अलबेला गार्डन के पास कुछ अपराधियों द्वारा गोली मार दी गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा कपाली पुलिस के सहयोग से घायल युवक को बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल ले जाया गया जहां स्थिति गंभीर होने पर उसे टीएमएच अस्पताल रेफर किया गया ,इस बीच इलाज के क्रम में युवक ने दम तोड़ दिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक ने 2 दिन पूर्व ही दो गुटों के बीच हुए विवाद में मध्यस्थता कराई थी, जिसे एक गुट नाराज था, संभवत उस गुट में शामिल लोगों ने ही गोली मारकर हत्या को अंजाम दिया है. फिलहाल कपाली पुलिस द्वारा मामले की तफ़्तीश की जा रही है.

मौके पर पहुंचे एसपी कहा अपराधियों की हुई पहचान, होगी गिरफ्तारी

गोलीकांड की सूचना पाकर सरायकेला एसपी डॉ. विमल कुमार भी फौरन मौके पर पहुंचे. जहां इन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया. इस दौरान एसपी द्वारा बताया गया कि अपराधियों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही सभी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी.

इसे भी पढ़ें :- http://Adityapur Shot Dead: सुबह-सुबह हाईवा चालक की गोली मारकर हत्या, जांच मे जुटी पुलिस

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *