सरायकेला: बेखौफ अपराधियों ने युवक को सीने में मारी गोली, एमजीएम में किया गया भर्ती

Saraikela :- जमशेदपुर से सटे सरायकेला- खरसावां जिला के कपाली ओपी क्षेत्र में बेखौफ अपराधियों ने शनिवार की शाम एक युवक को गोली मार दी. युवक की पहचान डांगोडीह निवासी 35 वर्षीय रागिब आलम के रूप में की गई है. स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल युवक को एमजीएम अस्पताल ले जाया गया है. वहीं सूचना पर पहुंची कपाली पुलिस ने मौके से एक खोखा बरामद किया है. बताया जा रहा है कि युवक को गोली सीना के नीचे लगी है. फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. बताया जा रहा है कि कपाली के ही अपराधियों ने उसे गोली मारी है.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *