Kapali Murder accused arrested: रागिब हत्याकांड में शामिल दो आरोपी गिरफ्तार, मृतक के लिए विवाद सुलझाना बना काल

सरायकेला: जिले के चांडिल अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत कपाली में बीते 4 नवंबर को हुए रागिब हत्याकांड मामले में शामिल दो आरोपियों को कपाली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मामले में कुल 6 नामजद आरोपी समेत पांच अन्य के विरुद्ध कांड दर्ज किया गया है.

इस संबंध में जानकारी देते हुए कपाली ओपी प्रभारी संदीप ने बताया कि गिरफ्तार दो युवक कांड में आरोपी थे, जिनमें मुख्य रूप से जमशेदपुर के ओल्ड पुरुलिया रोड निवासी मोहम्मद वसीम उर्फ चन्ना वसीम के साथ गोलमुरी मुस्लिम बस्ती निवासी अरमान शामिल है. पुलिस अनुसंधान के क्रम में गिरफ्त में लिए गए दोनों आरोपियों द्वारा बताया गया कि जमशेदपुर के करीम सिटी कॉलेज में छात्रों के दो गुटों के बीच आपसी विवाद हुआ था। जिसमें मृतक रागिब द्वारा सुलह कराया जा रहा था, इस बीच आक्रोश में आकर मोहम्मद जीशान नामक युवक ने रागिब पर फायरिंग की थी ,जिससे वह घायल हो गया था. बाद में उसे जमशेदपुर के टीएमएच अस्पताल में भर्ती कराया गया था ,जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी. इस घटना से आक्रोशित लोगों ने कपाली ओपी पर जमकर बवाल काटा था, जबकि घटना से आक्रोशित परिजन और स्थानीय लोगों ने कपाली पुलिस के कार्यशाली पर भी प्रश्न चिन्ह लगाए थे।

मुख्य आरोपी जीशान गिरफ्त से बाहर

मृतक मोहम्मद रागिब पर गोली चलाने वाला आरोपी युवक जीशान अब भी पुलिस के गिरफ्त से बाहर है. पुलिस द्वारा मुख्य समेत सभी आरोपियों के जल्द गिरफ्तारी को लेकर छापामारी की बात कही गई है.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *