Adityapur chhath puja preparation: आदित्यपुर- गम्हरिया विकास समिति ने किया 500 छठव्रतीयों में मिट्टी के चूल्हे,आटा, चूल्हा बनाने ईट का वितरण

Adityapur: लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर आदित्यपुर-2 स्थित मैदान में आदित्यपुर- गम्हरिया विकास समिति एवं न्यू डिस्को क्लब द्वारा आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में जन सहयोग से 500 छठव्रती माता- बहनों के बीच मिट्टी के चूल्हे,आटा, चूल्हा के ईट का वितरण किया गया.

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी उर्फ टुन्नू चौधरी, विशिष्ट अतिथि टाटा वर्कर्स यूनियन के असिस्टेंट सेक्रेटरी नितेश राज एवं संजीव तिवारी के कर कमलो द्वारा वितरण कूपन के माध्यम से किया गया l कार्यक्रम में सम्मानित अतिथि के रूप में टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मेंबर प्रमोद कुमार सिंह, अमरनाथ ठाकुर, समाजसेवी विनोद कुमार मित्तल, वीरेंद्र यादव, युवा राजद जिला अध्यक्ष उदित यादव, कुमार विपिन बिहारी प्रसाद, देव प्रकाश, प्रमोद गुप्ता, अधिवक्ता संजय कुमार उपस्थित थे बात दे कि पिछले वर्षों की भांति इस वर्ष भी 15 नवंबर से लेकर 18 नवंबर के बीच रोड नंबर- 15, आदित्यपुर-2 स्थित मैदान में आदित्यपुर- गम्हरिया विकास समिति द्वारा आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में जन सहयोग से 2000 छठव्रती माता बहनों के बीच चुनरी साड़ी, मिट्टी के चूल्हे, चूल्हा बनाने हेतु इंट, मिट्टी के अलावा लौकी, आटा, आम की लकड़ी, चीनी, चावल इत्यादि का वितरण कूपन के माध्यम से किया जाना प्रस्तावित है.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रवीण सेवा संस्थान

Adityapur: प्रवीण सेवा संस्थान के 6 वे रक्तदान शिविर में 1078 यूनिट रक्त संग्रह, रक्तदाताओ का डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने जताया आभार, हौसला बढ़ाने पहुंचे प्रो. कालीपद सोरेन, कहा— ‘रक्तदान ही मानवता की सबसे बड़ी सेवा’

फ्रेंडशिप डे पर जमशेदपुर में उमड़ा जनसैलाब

Adityapur: फ्रेंडशिप डे पर स्व. प्रवीण सिंह की याद में आयोजित 6ठे रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 1000 यूनिट रक्त संग्रह के लक्ष्य के साथ हुआ आयोजन, पूर्व राज्यपाल रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, बन्ना गुप्ता व सरयू राय समेत कई दिग्गजों ने की शिरकत