Saraikela national press day: “राष्ट्रीय प्रेस दिवस” पर सरायकेला समाहरणालय में परिचर्चा का आयोजन, बोले उपायुक्त पत्रकार सिद्धांतों से नहीं हटे पीछे

सरायकेला: राष्ट्रीय प्रेस दिवस 16 नवंबर, के उपलक्ष्य पर सरायकेला समाहरणालय स्थित सभागार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (कृत्रिम मेघा) विषय पर एक परिचर्चा का आयोजन किया गया. जिसमें उपायुक्त के साथ जिले पत्रकार भी शामिल हुए.

परीचर्चा में शामिल पत्रकारों को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि पत्रकार समाज का आईना होते हैं ,लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की भूमिका समाज में आम है, पत्रकार सरकार और जिला प्रशासन के साथ कदमताल करते हुए आगे बढ़े, ऐसी सोच है। उपायुक्त ने कहा कि पत्रकार अपनी लेखनी का अधिक से अधिक इस्तेमाल करें ,इन्होंने कहा कि जहां तक बात पत्रकारिता के सिद्धांतों की तो पत्रकार पीछे नहीं हटे ,सैद्धांतिक लड़ाई पत्रकार को लड़नी चाहिए, पत्रकारों द्वारा जिला प्रशासन से सहयोग के मुद्दे पर उपायुक्त रविशंकर शुक्ल ने कहा कि पत्रकारों को जानकारी सूचनाओं संबंधित हर एक सहयोग प्रदान की जाएगी ,इसे लेकर उपायुक्त ने जिला जनसंपर्क पदाधिकारी को भी निर्देशित किया।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में अवसर और चुनौती समाहित

जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा राष्ट्रीय प्रेस दिवस के उपलक्ष पर आयोजित आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय पर आयोजित हुए पर परीचर्चा के विषय में उपायुक्त ने कहा कि आने वाला भविष्य इसी का है, उन्होंने कहा कि पत्रकार भी इस तकनीक का प्रयोग निकट भविष्य में करेंगे ।उपायुक्त ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में अवसर के साथ चुनौतियां भी समाहित हैं, जिसका प्रयोग सूझ-बूझ के साथ करना होगा .इस मौके पर डीडीसी प्रवीण गागराई, जिला जनसंपर्क अधिकारी सुनील कुमार सिंह ,एपीआरओ शोभा उपाध्याय, नंदन उपाध्याय समेत जिले के कई पत्रकार मौजूद रहे.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रवीण सेवा संस्थान

Adityapur: प्रवीण सेवा संस्थान के 6 वे रक्तदान शिविर में 1078 यूनिट रक्त संग्रह, रक्तदाताओ का डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने जताया आभार, हौसला बढ़ाने पहुंचे प्रो. कालीपद सोरेन, कहा— ‘रक्तदान ही मानवता की सबसे बड़ी सेवा’

फ्रेंडशिप डे पर जमशेदपुर में उमड़ा जनसैलाब

Adityapur: फ्रेंडशिप डे पर स्व. प्रवीण सिंह की याद में आयोजित 6ठे रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 1000 यूनिट रक्त संग्रह के लक्ष्य के साथ हुआ आयोजन, पूर्व राज्यपाल रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, बन्ना गुप्ता व सरयू राय समेत कई दिग्गजों ने की शिरकत