Adityapur chhath puja preparation: खरकई नदी में गजिया बाराज से छठ पूजा के लिए पानी छोड़े जाने पर आदित्यपुर- गम्हरिया विकास समिति ने उपायुक्त को दिया बधाई

Adityapur: लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पूर्व आज नवयुवक दुर्गा पूजा कमेटी एवं आदित्यपुर- गम्हरिया विकास समिति के कार्यकर्ता कुल्लूपटांगा छठ घाट को दुरुस्त करने की तैयारी को अंतिम रूप देने में जुट गए हैंl आदित्यपुर नगर निगम द्वारा भी कुल्लूपटागा छठ घाट एवं छठ घाट से लेकर रोड नंबर- 14 पहुंच पथ की साफ सफाई जारी हैl

नवयुवक दुर्गा पूजा समिति द्वारा छठ घाट पर लाइट, पानी, सुबह के अर्ध के लिए दूध, दातुन छठ व्रतधारीयो के लिए सुबह चाय और नमकीन की व्यवस्था की जा रही हैl पथ प्रकाश एवं छठ घाट पर चेंजिंग रूम की व्यवस्था की गई हैl पुरेंद्र नारायण सिंह ने बतलाया कि कुलुपटागा छठ घाट पर प्रातः अर्ध के दिन जरूरतमंदों के बीच गरम कपड़े का वितरण किया जाएगा.

कुल्लूपतांगा छठ घाट की व्यवस्था में राजू सिंह, निरंजन मिश्रा, विनोद सिंह, ओम प्रकाश सिंह, मिथिलेश झा, सतीश मिश्रा, देव प्रकाश, अधिवक्ता संजय कुमार, आशुतोष गुप्ता, ऋषि गुप्ता आदि लगे हुए हैं.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *