रोटरी क्लब चाईबासा द्वारा निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन.

Chaibasa :- रोटरी क्लब चाईबासा के सहयोग से रविवार, दिनांक 26 नवंबर, 2023 को निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन संजीव नेत्रालय, पीसी बिरूवा पथ , टूंगरी, चाईबासा में किया जाएगा। मोतियाबिंद रोग से ग्रसित मरीज इस निशुल्क चिकित्सा शिविर का लाभ उठा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें :- रोटरी क्लब चाईबासा ने चलाया राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम, मरीजो के बीच वितरण किया पोषाहार

सुबह 9से 11 बजे तक होगा पंजीकरण

शिविर में मरीजों का पंजीकरण सुबह 9 बजे से 11 बजे तक किया जाएगा। तत्पश्चात मरीजो की जांच एवं चयन कर, चयनित मरीजों का मोतियाबिंद ऑपरेशन सह लेंस प्रत्यारोपण डाक्टर संजीव कुमार तिरिया द्वारा किया जाएगा । चयनित मरीजों को भोजन एवं दवाईयां भी निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। शिविर रुंगटा स्टील, एस आर रुंगटा ग्रुप द्वारा प्रायोजित है। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 7004636734, 6200 689539, 9431110985, 9304072880 पर संपर्क किया जा सकता है।

http://चाईबासा : “एक पेड़ सौ जिंदगी” कार्यक्रम के तहत रोटरी क्लब चाईबासा ने किया 550 पौधारोपण

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *