जमशेदपुर : चर्च स्कूल बेल्डीह ने जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कंपलेक्स स्टेडियम में किया वार्षिक खेलकूद दिवस का आयोजन

Jamshedpur :- चर्च स्कूल बेल्डीह के द्वारा जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कंपलेक्स स्टेडियम में अपनी वार्षिक खेलकूद दिवस का आयोजन किया गया. जिसके मुख्य अतिथि रुणा राजीव कुमार कॉरपोरेट कम्युनिकेशन (आर एम एंड झारखंड) के प्रमुख एवं मार्च पास्ट के निर्णायक विशेष अतिथि प्रीतम ठाकुर (हवलदार इंस्ट्रक्टर 37 बटालियन एनसीसी) के द्वारा खेलकूद की शुरुआत किह गया.

इसे भी पढ़ें :- बेल्डीह चर्च स्कूल में लगा नेत्र जांच शिविर, अब प्रत्येक वर्ष होंगे ऐसे आयोजन-उप-प्राचार्य

प्रधानाचार्या एस्तर मोहंती के द्वारा अतिथि स्वागत संबोधन भाषण दिया गया. विद्यालय के सचिव सुजीत चंद्र दास ने अपने संबोधन उत्साहवर्धक भाषण से बच्चों का मनोबल को बढ़ाया.

इस मौके पर विद्यालय के ध्वजारोहण के पश्चात कक्षा सातवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया तत्पश्चात ध्वजों को एकत्रित किया गया. सभी क्लास के बच्चों के साथ विद्यार्थी ने उत्कृष्ट कवायद प्रस्तुत की.

प्राथमिक माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक कक्षा के विद्यार्थियों के बच्चों ने खेलकूद के विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं भाग लिया.

इसे भी पढ़ें :- http://गम्हरिया : जेवियर स्कूल में 9 वें वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित, जगुआर हाउस बना ओवरऑल विजेता

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *