Adityapur hotel check: आदित्यपुर में अय्याशी का अड्डा बना ओयो होटल, घंटे भर के लिए भी प्रेमी युगल को मिल जाता है कमरा ,एसडीओ -डीएसपी के जांच में हुआ खुलासा

Adityapur: आदित्यपुर में होटल के कमरे अब प्रेमी युगल को रंगरेलियां मनाने का अड्डा बन चुका है। होटल संचालक मोटी कमाई करने के लिए मर्यादा और सरकारी गाइडलाइन दोनो को ताक में रखकर स्कूल के बच्चो को यूनिफॉर्म में कमरा उपलब्ध करवा रहे है।

Adityapur hotel: आदित्यपुर के होटल में डीआईजी के निर्देश पर छापेमारी, पुलिस ने जब्त किया रजिस्टर, आपत्तिजनक सामान बरामद

सरायकेला एसडीएम पारुल सिंह को सूचना मिलने के बाद शुक्रवार को एडीएम और डीएसपी के नेतृत्व में आदित्यपुर के कई ओयो होटलों में जाँच की गई। जिसमे स्कूल और कॉलेज की छात्राएं युवकों के साथ इन होटलों के कमरे में मिली, हालांकि शुक्रवार को कोई नाबालिग इन होटल में नहीं मिले, लेकिन छापेमारी में जिस तरह स्कूल के कैंपस को छोड़ इन होटलों के कमरे में मिली छात्राओं को देख प्रशानिक महकमा भी हलकान है।

इसे भी पढ़ें:-

बालिग प्रेमी युगल को मिलने की छूट के गाइडलाइन का ये होटल संचालक ऐसा फायदा उठा रहे है की अब इन होटलों में बाहर से आए मुसाफिर कम मिलेंगे, लोकल प्रेमी युगल ज्यादा भरे रहते है। इन होटलों के कमरे में प्रेमिका की हत्या, मित्र की हत्या, शराब पार्टी समेत कई अनैतिक काम खुलेआम हो रही है। लेकिन अबतक प्रशासनिक अधिकारियों को इनपर कारवाई कैसे करें इसके लिए मंथन करना पड़ रहा है। शुक्रवार को आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ओयो होटलो में सरायकेला एसडीएम पारुल सिंह और डीएसपी चंदन वत्स के नेतृत्व में छापेमारी की गई। आदित्यपुर के आरआईटी मोड़ स्थित होटल सुभेक्छा, खरकई ब्रिज के पास स्थित होटल क्रिस्टल, शेरे पंजाब चौक के पास स्थित राय गेस्ट हाउस में एसडीओ के नेतृत्व में छापेमारी की गई हैं. एसडीओ पारुल सिंह और डीएसपी चंदन वत्स के नेतृत्व में आदित्यपुर क्षेत्र में हुए ताबड़तोड़ छापेमारी से होटल संचालकों में हड़कंप है। आदित्यपुर के जिन होटलों में छापेमारी किया गया, वैसे सभी होटलों में प्रेमी युगल पाए गए। हैरत की बात है की अधिकतर लकड़ियां लोकल थी जो की अपने प्रेमी के साथ इन होटलों में कमरे लेकर रुकी हुई थी।

http://Adityapur hotel: आदित्यपुर के होटल में डीआईजी के निर्देश पर छापेमारी, पुलिस ने जब्त किया रजिस्टर, आपत्तिजनक सामान बरामद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *