चाईबासा : स्व. एम.आईकत की स्मृति में 50 कंबलों का किया वितरण

 

 

Chaibasa :- रोटरी क्लब चाईबासा के तत्वाधान में 7 जनवरी, रविवार के दिन सोमा पांचो गांव, पंचायत कर्ला जूरी में रो. राजश्री बासु एवं रो. ईशान बासु के सौजन्य से उनके पिता स्व. एम. आईकत की स्मृति में 50 कंबलों का वितरण किया गया.

 

इस मौके पर ईशान बसु एवं राजश्री बसु ने कहा कि हम आप ग्रामीणों के लिए कुछ कर पाए यह हमारे लिए बहुत सौभाग्य की बात है. उक्त जानकारी क्लब की अध्यक्षा हीना ठक्कर ने दी. इस अवसर पर रो. वीणा मुंदड़ा, रो.अंजू राठौर, रो. सुशील मूंधड़ा , रो. रितेश मुंद्डा, रो. अनिल शर्मा , रो.नरेंद्र ठककर एवं उपाध्यक्ष रमेश दत्तानी ने रोटरी द्वारा किए जाने वाले कार्यों से रोटरी द्वारा किए जाने वाले कार्यों एवं बच्चों की शिक्षा तथा स्वास्थ्य संबंधी जानकारी से ग्रामीणों को अवगत कराया. 

 

 

पंचायत की मुखिया अनीता पूर्ति एवं मुंडा दलजीत सिंह कुंतीया ने रोटरी क्लब का तहे दिल से आभार व्यक्त किया. सचिव हर्ष राज मिश्रा ने धन्यवाद ज्ञापन देकर कार्यक्रम का समापन किया.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *