चाईबासा : ठंड से राहत दिलाने के लिए विधायक दीपक बिरुवा ने जरूरतमंद बुजुर्गों के बीच बांटे कंबल

 

 

 

Chaibasa : बढ़ते ठंड को देखते हुए माननीय विधायक दीपक बिरुवा ने अपने स्तर से रविवार को सदर प्रखंड अंतर्गत सिंबिया पंचायत के निर्धन असहाय जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया। कड़ाके की ठंड में कंबल लेने के लिए सिंबिया पंचायत के बड़दोर, पता गुईरा, बरांडेया, सिंबिया व गंजड़ा गांव के लोग पहुंचे हुए थे। जिन्हें विधायक के हाथों कंबल वितरण किया गया।

इसे भी पढ़े:-

चाईबासा : शीतलहर से लोगों को बचाने के लिए विधायक दीपक बिरुवा हुए सक्रिय, जरूरतमंद बुजुर्गों के बीच बांटे 150 कंबल

 

ठंड में कंबल मिलते ही गरीबों के चेहरे खिल गए। धीरे-धीरे बढ़ रही कड़ाके की ठंड एवं सर्दी के मौसम को देखते हुए गरीब एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को ठंड से बचाव के लिए लोगों के बीच 130 कंबलों का वितरण किया।

 

 उन्होंने कहा कि अत्याधिक ठंड व शीतलहर से उत्पन्न होने वाली समस्याओं को देखते हुए निराश्रित एवं असहाय तथा कमजोर वर्ग के असुरक्षित व्यक्तियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से कंबलों का वितरण किया जा रहा है। ताकि ठंड से कोई भी जन हानि नहीं हो। ठंड के बीच कंबल पाकर लोगों के चेहरे में खुशी झलक आई। वही कंबल मिलने के बाद लोगों ने विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान विधायक जी ने लोगों की समस्याएं सुनी और समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया। मौके पर पता गुईरा ग्रामीण मुंडा बिरसिंह सुंडी, झामुमो पंचायत अध्यक्ष मसीह देवगम, सचिव कैलाश देवगम, लंका गोप, फ्रांसिस सुंडी, तुराम सामड, नेहरू लाल सामड, पूर्व मुखिया माधव लाल सुंडी, लखन बारी, अचल सुंडी, मुन्ना सुंडी समेत अन्य उपस्थित थे।

http://चाईबासा : शीतलहर से लोगों को बचाने के लिए विधायक दीपक बिरुवा हुए सक्रिय, जरूरतमंद बुजुर्गों के बीच बांटे 150 कंबल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 17

Adityapur News Ward17 : वार्ड 17 में विकास की हुंकार: प्रत्याशी बिरेंद्र यादव के समर्थन में उतरे KMPM के पूर्व छात्र, घर-घर जाकर मांगा आशीर्वाद, 20 वर्षों की अनवरत जनसेवा और उपलब्धियों के दम पर मतदाताओं के बीच बनाई मजबूत पैठ