Adityapur Mukesh Gems and Jewelery Showroom: आदित्यपुर में खुला कोल्हान का पहला एक्सक्लूसिव मुकेश जेम्स एंड ज्वेलरी शोरूम

आदित्यपुर में कोल्हान प्रमंडल का पहला मुकेश जेम्स एंड ज्वेलरी ज्योतिष परामर्श केंद्र का उद्घाटन बसंत पंचमी के शुभ मौके पर बुधवार को स्वर्ण व्यवसायी लखिन्द्र प्रसाद ने फीता काटकर किया. इस मौके पर मुकेश ज्वेलर्स एंड संस का पहला वर्षगांठ भी मनाया गया.

 

मौके पर ज्योतिष परामर्श केंद्र के प्रोपराइटर दिनेश कुमार ने कहा कि कोल्हान प्रमंडल का यह एक्सक्लूसिव शोरूम है जहां ग्रह रत्न के विशेष रेंज बाजार मूल्य से कम दर पर उपलब्ध होंगे।

यहाँ ग्रह रत्न का विशेष भंडार है. इस ज्योतिष केंद्र में गोल्ड मेडलिस्ट ज्योतिषी के द्वारा लोगों के भाग्य से जुड़ी अज्ञात दर्पण को पढ़ा जाएगा और उन्हें ग्रह रत्न उपलब्ध कराए जाएंगे. इस जेम्स एंड ज्वेलरी ज्योतिष परामर्श केंद्र में होलसेल दर पर ग्रह रत्न उपलब्ध है, इसके अलावा यहां हस्तरेखा विशेषज्ञ ज्योतिष एवं वास्तु शास्त्र के विशेषज्ञ भी उपलब्ध होंगे,यह कोल्हान प्रमंडल का पहला शोरूम होगा. यहां लोग सीधे सवाल ज्योतिषी से कर सकेंगे और अपना समाधान पाएंगे. जनता की सुविधाओं के लिए मुकेश जेम्स एंड ज्वेलरी ने यह ज्योतिष परामर्श केंद्र खोलने का निर्णय लिया है.

मुकेश ज्वेलरी एंड संस सरायकेला जिले की लोकप्रिय ज्वेलरी दुकान है जो लोगों के विश्वास पर पिछले 20 वर्षों से खरा उतरा है. उद्घाटन के मौके पर मुकेश ज्वेलर्स एंड संस के निदेशक मुकेश कुमार ने बताया कि उनके यहां आभूषणों के मेकिंग चार्ज में भारी छूट दिए जा रहे हैं.

वहीं यहां सभी प्रकार के प्रमाणित राशि रत्न होलसेल रेट पर उपलब्ध हैं. जिसकी गारंटी के साथ सर्टिफिकेट भी दिए जा रहे हैं.मौके पर उपस्थित गणमान्य लोगों में कैलाश प्रसाद, जगन्नाथ प्रसाद, सविता देवी, आभा रानी देवी, दीपिका कुमारी, रोशनी, ज्योति, ब्यूटी, बबली, रवि, पूनम आदि मौजूद रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *