Adityapur LJP State Secretary: लोजपा के प्रदेश सचिव बने मनोज पासवान

आदित्यपुर : लोजपा (रामविलास गुट) के संगठन में शुक्रवार को फेरबदल किया गया है. 
लोजपा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान की अध्यक्षता में रांची में संपन्न हुई बैठक में सरायकेला-खरसावां जिलाध्यक्ष व आदित्यपुर निवासी मनोज पासवान को प्रदेश सचिव की जिम्मेवारी दी गई है, जबकि उनके स्थान पर रंजीत कुमार पांडेय को सरायकेला खरसावां का नया जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है. इसके अलावा आदित्यपुर निवासी बृजमोहन सिंह को पूर्वी सिंहभूम का नया जिलाध्यक्ष बनाया गया है. प्रदेश सचिव बनाए जाने पर मनोज पासवान ने बताया कि आगामी लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन को मजबूती दिलाने के उद्देश्य से तैयारी किये जाएंगे, वही इन्होंने चुनावी वर्ष को देखते हुए पार्टी से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को जोड़े जाने का भी लक्ष्य निर्धारित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur Clean 2026: आदित्यपुर नगर निगम की डिजिटल पहल: अब एक ‘स्कैन’ से दूर होंगी जनसमस्याएं ​स्वच्छता सर्वेक्षण जन सहभागिता कार्यक्रम में ‘क्लीन आदित्यपुर’ का संकल्प, मेयर , डिप्टी मेयर और प्रशासक ने लॉन्च किया क्यूआर कोड सिस्टम