West Singhbhum : केंदपोसी तालाबुरु डाउन लाइन में मिली चार लोगों की डेड बॉडी, हत्या कर आत्महत्या दिखाने का प्रयास

Chaibasa :- चक्रधरपुर रेल मंडल अंतर्गत केंदपोसी तालाबुरु डाउन लाइन में चार लोगों की डेड बॉडी मिला है। सभी शव क्षत विक्षत स्थिति में पाया गया है. जिसके बाद से थर्ड लाइन की परिचालन ठप्प कर दी गई है.

केंदपोसी तालाबुरु डाउन लाइन में मिली चार लोगों की डेड बॉडी, हत्या कर आत्महत्या दिखाने का प्रयास

घटना शुक्रवार की देर रात लगभग 2.30 बजे की बताई जा रही है. जानकारी अनुसार रेलवे ट्रैक पर तीन लोग, जिसमें एक पुरुष एक महिला और एक बच्चे का शव रेलवे ट्रैक पर मिला है. वंही एक शव बोरे में बांध कर रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया है. प्रत्येक शव 1 से 1.5 किलोमीटर के अंतराल पर पायी गई है. जिससे यह प्रतीत हो रहा है कि रेलवे ट्रैक के आस पास के गांव के ही लोगों द्वारा हत्या कर रेलवे ट्रैक पर शव को फेंक दिया है. जिससे कि यह आत्महत्या प्रतीत हो.

 

फिलहाल घटना स्थल पर रेलवे पुलिस पहुंच कर जांच में जुट गई है. घटना स्थल पर पुलिस पहुंचने के बाद मुआयना किया. पुलिस द्वारा शव को रेलवे ट्रैक से उठाने के कार्य मे जुटी है.

http://केंदपोसी तालाबुरु डाउन लाइन में मिली चार लोगों की डेड बॉडी, हत्या कर आत्महत्या दिखाने का प्रयास

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur: आदित्यपुर में मृतक हिमांशु के परिजनों से मिले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष कानून-व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल, कहा पुलिस की मौजूदगी में हमला, झारखंड में चल रही अपराधियों की समानांतर सरकार: भाजपा