मंडल कारा में जेल अदालत का आयोजन, एक मामले का हुआ निष्पादन एक बंदी रिहा

 

 

 

Chaibasa : जिला विधिक सेवा प्राधिकार चाईबासा पश्चिमी सिंहभूम के द्वारा जिला मंडल कारागार में जेल लोक अदालत का आयोजन किया गया. इस दौरान गठित तौसीफ मेराज की न्यायिक पीठ ने प्रस्तुत मामलों की सुनवाई कर एक मामले का निष्पादन किया और एक बंदी को रिहा किया गया.

इसे भी पढ़े:-

चाईबासा मंडल कारा में जेल अदालत का हुआ आयोजन, जेल अदालत में 2 मामलों का किया गया निष्पादन

 

प्राधिकार के सचिव सीनियर सिविल जज राजीव कुमार सिंह ने कहा कि प्रत्येक माह जेल लोक अदालत आयोजित की जाती है. 

जिसमें मामलों का निपटारा मौके पर ही जिला कारागार में ही किया जाता है. उन्होंने जेल अधिकारियों को ज्यादा से ज्यादा ऐसे निष्पदान योग्य केस पहचान करने के निर्देश दिए. ताकि ज्यादा से ज्यादा बंदियों के केसों का निपटारा कर उन्हें रिहा किया जा सके.

http://चाईबासा मंडल कारा में जेल अदालत का हुआ आयोजन, जेल अदालत में 2 मामलों का किया गया निष्पादन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

Adityapur : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आदित्यपुर नगर निगम का आयोजन, अटल पार्क में अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने किया योगाभ्यास, गम्हरिया प्रखंड कार्यालय में भी कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से योग कर लिया निरोग रहने का संकल्प