Adityapur Flat Theft:बंद पड़े चार फ्लैट में चोरी, जेवरात नगदी पर हाथ साफ

 

 

 

सरायकेला: जिले के आरआईटी थाना क्षेत्र में चोरों का आंतक देखने को मिला है, जहां बीते रात आरआईटी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक अपार्टमेंट के बंद पड़े चार फ्लैट का ताला तोड़ लाखों मूल्य के चोरी की घटना को अंजाम दिया है।

इसे भी पढ़े :-

जमशेदपुर : चोरी के मामले में दो आरोपियों को भीड़ ने कर दी जमकर पिटाई, एक कि मौत दूसरा घायल

 

घटनाक्रम के अनुसार आरआईटी थाना क्षेत्र अंतर्गत वास्तु विहार से सटे अर्थ एनक्लेव अपार्टमेंट के फ्लैट संख्या 104,304, 403, 404, 406 का मेंन गेट तोड़कर फ्लैट के अलमीरा में रखे नगदी और कीमती सामानों की चोरी कर ली, बंद पड़े अधिकतर फ्लैट के लोग शादी समारोह में शामिल होने शहर से बाहर गए थे, जबकि कुछ फ्लैट के मालिक शहर से बाहर रहते हैं, शनिवार सुबह अपार्टमेंट के लोगों को जब फ्लैट में चोरी की घटना की जानकारी हुई, तब लोगों में बिल्डिंग सिक्योरिटी को लेकर आक्रोश देखा गया.

फ्लैट में रहने वाले लोगों ने बिल्डर के सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं, वही अपार्टमेंट में सुरक्षा कर्मियों के तैनात होने के बावजूद घटित हुई घटना कई सवाल खड़े करती है। बताया जाता है कि जिन बंद फ्लैट में चोरी हुई है वह आर बहादुर, महेश्वर सहाय ,संजय कुमार सिंह ,रंजीत कुमार सिंह, पवन कुमार के हैं।

http://जमशेदपुर : चोरी के मामले में दो आरोपियों को भीड़ ने कर दी जमकर पिटाई, एक कि मौत दूसरा घायल

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *