चाईबासा : मागे पर्व कमारहातु में सात किलोमीटर दूरी का क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता हुआ आयोजित

 

 

Chaibasa : मागे पर्व के अवसर पर सदर प्रखंड के कमारहातु में सात किलोमीटर दूरी का क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता आयोजित किया गया. 

इसे भी पढ़ें:-

भाजपा एसटी मोर्चा ने धूमधाम से मनाया मागे मिलन समारोह, ढोल नगाड़े की थाप पर जमकर झूमे लोग, पहली बार किसी राजनीतिक दल ने की इसकी शुरुआत

 

इस प्रतियोगिता में विभिन्न प्रखंडों के 35 धावकों ने भाग लिया. इसमें खूंटपानी प्रखंड के के बोया गांव के सन्नी इचागुटु ने 19 मिनट का समय लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया.

वहीं तांतनगर के सीनी गांव के गणेश कालुंडिया द्वितीय और खूंटपानी के चीरु गांव के मुकुंद बानरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. इससे पूर्व धावकों को भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र मुम्बई के वरीय वैज्ञानिक सहायक पाइकिराय देवगम एवं एम्स,नई दिल्ली के इंजीनियर रुपनारायण देवगम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

 

मौके पर आयोजन समिति के मुंडा बिरसा देवगम, सोनाराम देवगम, सोमय देवगम, कृष्णा देवगम, सुरजा देवगम,लादू देवगम, भीम सिंह देवगम,पतोर देवगम, कृष्णा पाडे़या, लव किशोर पुरती, प्रकाश देवगम, तुराम देवगम, सिंगराय देवगम, अर्जुन देवगम आदि मौजूद थे.

http://भाजपा एसटी मोर्चा ने धूमधाम से मनाया मागे मिलन समारोह, ढोल नगाड़े की थाप पर जमकर झूमे लोग, पहली बार किसी राजनीतिक दल ने की इसकी शुरुआत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भाजपा की झायुमो

Adityapur BJP Protest: झायुमो जिला अध्यक्ष के खिलाफ भाजपा एकजुट; विधायक चंपाई सोरेन और मेयर संजय सरदार को बदनाम करने की साजिश का आरोप, हेमंत सरकार को घेरा; कहा— अतिक्रमण जिला प्रशासन की कार्रवाई, मेयर और विधायक में है बेहतर तालमेल