चरणजीत सिंह को धमकी देने वाले पर हो कार्रवाई – प्रीतम भाटिया

दोनों ज़िलों के एसपी ऑफिस पहुंचे एसोसिएशन के पदाधिकारी, मिला आश्वासन

Jamshedpur : फतेह लाईव पोर्टल न्यूज के संपादक चरणजीत सिंह को मिली धमकी के बाद से ही AISMJWA के पदाधिकारियों ने संज्ञान लेते हुए घोर निन्दा की है. सभी पदाधिकारियों ने एक सुर में धमकी देने वालों की गिरफ्तारी की मांग दोनों जिला के एसएसपी और एसपी से की है.


फर्जी मामलों पर लगे रोक,पत्रकारों को मिले बीमा,सुरक्षा,पेंशन,आयोग व आवास-राजेश कच्छप

एसएसपी ने दिए कार्रवाई का आदेश

एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया के नेतृत्व में पदाधिकारी पहले जमशेदपुर एसएसपी किशोर कौशल से मुलाकात कर पूरे मामले से अवगत कराया और धमकी देने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई की मांग की. जिसके बाद एसएसपी कौशल किशोर ने मामले की गंभीरता से लिया और परसुडीह थाना प्रभारी को चरणजीत सिंह के लिखित शिकायत पर कठोर कार्रवाई करने का आदेश दिया.

पत्रकारों को धमकी दी गई तो होगी कठोर कार्रवाई

इसके बाद सभी पत्रकार सरायकेला-खरसावां जिले के एसपी मनीष टोप्पो से मिले जहां एसपी ने कहा कि जमशेदपुर पुलिस को इस मामले में हरसंभव मदद की जाएगी ताकि आरोपी पकड़े जाएं. उन्होंने कहा कि अगर मेरे कार्यकाल में कोई भी ग़लत काम करता है तो मुझे सीधे सूचना दें और अगर अवैध धंधों में लिप्त लोग पत्रकारों को धमकी देंगे तो कठोर कार्रवाई भी होगी.

चरणजीत सिंह

पत्रकारों को डरने की जरूरत नहीं, मुखर होकर लिखें
एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव ने दोनों जिला के पदाधिकारियों से मुलाकात करने के बाद कहा कि पत्रकारों को डरने की जरूरत नहीं है. बल्कि मुखर होकर खबर लिखें एसोसिएशन आपके साथ है. उन्होंने दोनों जिले के एसपी से कहा कि ऐसी हरकत करने वाले लोग जल्द गिरफ्तार हों, ताकि दोबारा कोई ऐसा न करें.

धमकियां रोक नही सकती, लिखता रहूंगा
एसोसिएशन के प्रदेश सलाहकार और फतेह लाईव के संपादक चरणजीत सिंह ने कहा कि मुझे नंबर बदल-बदल कर लगातार फोन आ रहे हैं. उन्होने सरायकेला एसपी ऑफिस में भी सभी पत्रकारों को अपना फोन दिखाया कि मुझे अभी भी फोन आ रहे हैं. वे बोले ऐसी धमकियां मुझे रोक नहीं सकती मैं सच्चाई को दिखाता रहूंगा.

ये रहे मौजूद
मौके पर ऐसोसिएशन के कोल्हान प्रभारी अजय महतो,जमशेदपुर शहरी जिला अध्यक्ष विनोद सिंह,जिला महासचिव आशीष गुप्ता,देवेंद्र सिंह,अनिमेष अंबष्ट,रॉबिन भुल्लर,सरायकेला जिला अध्यक्ष गोलक बिहारी,जिला उपाध्यक्ष,दिलीप चंद महतो सहित अन्य पत्रकार साथियों ने घटना की निंदा करते हुए कहा है कि पत्रकारों की सुरक्षा के लिए पुलिस को ठोस कदम उठाने की जरूरत है.
आज सुबह ऐसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र जायसवाल बंटी ने भी एस एस पी जमशेदपुर से फोन पर शिकायत की थी जिस पर उन्होंने पत्रकारों को हरसंभव मदद और सख्त कार्रवाई की बात कही थी.

http://24 घंटे में हो गिरफ्तारी, नहीं तो तीनों जिले के पत्रकार देंगे धरना-प्रीतम भाटिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *