Adityapur Homeopathy Day: होम्योपैथी डे पर याद किए गए जनक डॉ. सैमुअल हैनीमन

आदित्यपुर: वर्ल्ड होम्योपैथी डे पर आदित्यपुर में होम्योपैथी क्लीनिक के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया आयोजन किया गया इस अवसर पर डॉ. सैम्युअल हैनीमन की जयंती मनायी गयी.

आदित्यपुर लंका टोला स्थित होम्योपैथिक क्लीनिक में डॉक्टर रेणु शर्मा के नेतृत्व में वर्ल्ड होम्योपैथी डे मनाया गया कार्यक्रम की शुरुआत जनक डॉक्टर सैमुअल हैनीमैन के चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण के साथ किया गया ,मौके पर मौजूद चिकित्सकों ने होम्योपैथी चिकित्सा के बेहतर गुणों की जानकारी लोगों को दी, इस अवसर पर उपस्थित डॉ सुब्रतो मुखर्जी ने होम्योपैथी के इतिहास पर प्रकाश डाला । आयोजक डॉ रेणु शर्मा ने कहा की होम्योपैथी में सभी रोगों का इलाज है। जरूरत है हमें सही समय पर इलाज करने की। इस मौके पर मुख्य रूप से डॉ संजय गिरी, डॉ सुजीत कुमार सिंह, डॉ हीरा लाल प्रसाद, डॉ एनआर सिंह, डॉ सैमुअल, प्रकाश विश्वकर्मा, अजीत कुमार, विनिता शर्मा, राजकुमार शर्मा, रवि शंकर शर्मा ,सौरभ पाठक, सौरभ कुमार, रोहित समेत अन्य लोग उपस्थित रहें। इस दिवस के अवसर पर फ्री चेक अप कैंप की भी व्यवस्था की गई थी जिसमें सैकड़ों मरीजों की जांच की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *