Chandil stone mafia arrested: पुलिस ने आजसू नेता हरेलाल महतो को विस्फोटक जिलेटिन की सप्लाई करने के आरोपी को विस्फोटक हथियार के साथ भेजा जेल

सरायकेला: जिले के चांडिल अनुमंडल के नीमडीह पुलिस ने पत्थर खदानो में अवैध तरीके से जिलेटिन बारूद सप्लाई करने के आरोपी वासुदेव महतो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. नीमड़ीह पुलिस ने आरोपी के घर छापेमारी करते हुए भारी मात्रा में 399 पीस विस्फोटक जिलेटिन ,एक पिस्तौल, मैगजीन , 4 जिंदा गोली भी बरामद किया है।
ये भी पढ़ें: Chandil Illegal stone mining: आजसू नेता हरेलाल महतो के बंद किए गए खदान से अवैध पत्थर खनन मामले पर डीसी गंभीर ,कहा होगी कड़ी कार्रवाई
आरोपी के घर से बरामद विस्फोटक जिलेटिन
नीमड़ीह पुलिस द्वारा बताया गया है कि सरायकेला पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि नीमडीह प्रखंड के डीटाड़ गुण्डा निवासी बासुदेव महतो के घर भारी मात्रा में विस्फोटक जिलेटिन छुपा कर रखे गए हैं, जिसके बाद पुलिस ने 10 मई की रात आरोपी के घर की घेराबंदी करते हुए छापेमारी की, जहां से पुलिस ने प्लास्टिक के बोरे में रखे 399 पीस विस्फोटक जिलेटिन बरामद किया है। नीमड़ीह पुलिस ने आरोपी वासुदेव महतो के विरुद्ध विस्फोटक एवं अवैध हथियार रखने के आरोप में आयुध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
आजसू नेता हरेलाल महतो को सप्लाई करने वाला था विस्फोटक जिलेटिन
कांड के अनुसंधानकर्ता नीमडीह थाना प्रभारी तंजील खान ने बताया है कि आरोपी से पूछताछ के क्रम में पता चला है कि भारी मात्रा में प्राप्त विस्फोटक जिलेटिन ये चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत चिलगू निवासी आजसू केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो के पास पहुंचने वाला था, तभी पुलिस ने इसे छापामारी कर गिरफ्तार कर लिया है। आशंका जाहिर की जा रही है कि उक्त विस्फोटक जिलेटिन का उपयोग आजसू नेता हरेलाल महतो द्वारा अपने पत्थर खदान में नियम के विरुद्ध विस्फोट कर पत्थर खनन के लिए प्रयोग में लाता.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *