Gamharia TATA STEEL Murder: टाटा स्टील गम्हरिया में लोडर चालक समेत दो की मौत, स्क्रैप यार्ड में हुई घटना, रोजाना होता है लाखों का कारोबार

सरायकेला: जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत टाटा स्टील, गम्हरिया प्लांट के डंपिंग यार्ड में दो लोगों की हत्या किए जाने का मामला प्रकाश में आया है. जिसमें एक लोडर वाहन चालक की की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई, वहीं कंपनी में तैनात सुरक्षा कर्मियों ने फायरिंग कर एक अन्य व्यक्ति को मौत के घाट उतार दिया.
ये भी पढ़े: Gamhariya: टाटा स्टील लॉन्ग प्रोडक्ट्स से दिनदहाड़े चोरी, जांच में जुटी पुलिस

 

घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
प्राप्त जानकारी के अनुसार गम्हरिया टाटा स्टील कंपनी परिसर डंपिंग स्क्रैप यार्ड में स्क्रैप माफियाओ ने एमजी लॉजिस्टिक्स कंपनी के लोडर वाहन चालक अभय सिंह को जबरन रोकने का प्रयास किया, जब वे नहीं रुके तो स्क्रैप माफियाओं ने मारपीट कर उन्हें पत्थर से कूच-कूच कर मार डाला. इधर घटना के बाद स्क्रैप यार्ड में चोरी की नीयत से घुसे गोविंद कालिंदी नामक व्यक्ति को कंपनी में तैनात सुरक्षा कर्मियों ने कंपनी के बाहर गोली मार दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई. बताया जाता है की सुरक्षा कर्मियों द्वारा मृतक गोविंद कालिंदी को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वह भाग रहा था, इसी क्रम में उसे गोली मार दी गई,  घटना की जानकारी मिलने पर सरायकेला एसडीपीओ संतोष मिश्रा, गम्हरिया थाना प्रभारी समेत आदित्यपुर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है . इधर मौके पर मौजूद एसडीपीओ संतोष मिश्रा ने बताया कि कंपनी स्क्रैप यार्ड परिसर से दो शव पुलिस ने बरामद किए हैं, फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है, वही कंपनी सुरक्षा कर्मियों द्वारा गोली मारे जाने की बात से इन्होंने इनकार किया है। कंपनी प्रबंधन द्वारा घटना के संबंध में कुछ नहीं बताया जा रहा है।
मृतक के शव के पास परिजन
पूर्व में भी टाटा स्टील स्क्रैप यार्ड में हो चुकी है हत्याएं
गम्हरिया टाटा स्टील (पूर्व में लॉन्ग प्रोडक्ट) के स्क्रैप यार्ड में पहले भी हत्याएं हुई हैं ,बताया जाता है कि स्क्रैप यार्ड में लाखों का कारोबार रोजाना होता है. वही स्क्रैप यार्ड से आए दिन चोरी की घटनाएं भी घटित होती है. बताया जाता है कि स्क्रैप यार्ड में बड़ा सिंडिकेट काम करता है ,जिसमें राजनीतिक दल समेत कई सफेदपोश शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मजदूरों के शोषण और पुलिसिया दमन के विरोध

Adityapur Labor Protest: NCR में मजदूर आंदोलन की धमक: दमन के खिलाफ टाटा कांड्रा मार्ग पर गरजी इंडस्ट्रियल मजदूर यूनियन,12 घंटे काम और कम वेतन के खिलाफ मजदूरों का हल्लाबोल; CITU ने किया राष्ट्रव्यापी एकजुटता का आह्वान