धन-बल से अपनी नाकामी छुपाना चाहती है झामुमो – ईचा खरकई बांध विरोधी संघ अध्यक्ष

चाईबासा : ईचा खरकई बांध विरोधी संघ, कोल्हान की बैठक तांतनगर प्रखंड, पंचायत कोकचो अंतर्गत ग्राम कोकोचो टोला सोगोड साई में बुरजू बारजो की अध्यक्षता में आयोजित हुई.

इसे भी पढ़ें :- ईचा खरकई बांध विरोधी संघ कोल्हान के द्वारा जन जागरण सह जनांदोलन, कहा – विनाशकारी परियोजना और विस्थापन से आखिर कब मिलेगी मुक्ति

इस दौरान जन जागरण सह जनांदोलन सभा को संबोधित करते हुए संघ के अध्यक्ष बिर सिंह बुड़ीउली कहा कि सिंहभूम लोकसभा के तीन विधानसभा में कल जिस तरह से ईचा डैम प्रभावित क्षेत्र में पैसा बहाया गया, यह चर्चा का विषय है. इससे साफ झलकता है कि लोकतंत्र के महापर्व में धन-बल से झामुमो अपनी नाकामी छुपाना चाहती है. विस्थापित ग्रामीणों को अपने झूठे आश्वासन से जब अपने पक्ष में नहीं कर सकी तो, उनके वोटों को नोटों से खरीदना चाहती है.

ईचा खरकई बांध विरोधी संघ

उन्होंने कहा कि संघ के द्वारा इन दिनों ईचा डैम के पुन: निर्माण से ग्रामीणों और विस्थापितों में आक्रोश है. साथ ही विस्थापितों को संगठित करने के लिए संघ के द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है.

इस बैठक में मुख्य रूप से सचिव सुरेश सोय, रोबिन अल्डा, लालू कालुंडिया, मुरलीधर कालुंडिया, चंद्र मोहन बारजो, जंबीरा पूर्ती, महती बारजो, बिक्रम बारजो, दयमंती बारजो, चिपरो पूर्ती, मुक्ता, तुलसी, रुदय, जबानी, सोमवारी, सोनामुनी, चरीबा, पूनम, बलेमा बारजो, सुनीता, सिनराय कालुंडिया और आंदोलनकारी व ग्रामीण उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें :- चाईबासा:ईचा खरकई बांध विस्थापित करेंगे चुनाव में नोटा का प्रयोग, टीएसी पर लगाया वादा खिलाफी का आरोप

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

6 साल पहले जिसे मृत मानकर कर दिया था अंतिम संस्कार, वह निकला जिंदा; गोरखपुर में हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा, गोइलकेरा के युवक की चौंकाने वाली कहानी, पत्नी ने कर ली दूसरी शादी, अब अदालत के फैसले से खुला राज