Adityapur BSF jawan arrested: यौन शोषण कर आत्महत्या के लिए प्रेमिका को उकसाने वाला बीएसएफ का फरार आरोपी जवान गिरफ्तार

Adityapur: आदित्यपुर पुलिस ने प्रेमिका को आत्महत्या के लिए उकसाने एवं शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने के आरोपी फरार चल रहे बीएसएफ जवान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
ये भी पढ़ें: Adityapur Murder arrest: युवक हत्या मामले में पुलिस ने प्रेमिका की मां को गिरफ्तार कर भेजा जेल
आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत साल्डीह बस्ती मंटू मैदान के पास बीते 18 जनवरी को बीएसएफ जवान भोला मुदी उर्फ़ सैम के यौन शोषण प्रताड़ना से तंग आकर प्रेमिका ने आरोपी बीएसएफ जवान के घर के पास ही खुद को आग के हवाले कर आत्महत्या कर ली थी। इस घटना के बाद से आरोपी बीएसएफ जवान भोला मुदी उर्फ सैम फरार चल रहा था। मामले को लेकर मृत युवती की भाभी ने आदित्यपुर थाने में आरोपी प्रेमी बीएसएफ जवान के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराया था ।जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बीएसएफ जवान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।गौरतलब है कि मृत युवती के माता एवं पिता की मृत्यु पहले ही हो गई थी और वह अपने घर में अकेले रह रही थी. इस बीच पड़ोस में रहने वाले बीएसएफ जवान ने शादी का झांसा देकर उसके साथ यौन शोषण किया था.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

: गौ माता को 'राष्ट्रमाता' घोषित करने की मांग

Adityapur: गौ माता को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने की मांग: सरायकेला में 4 लाख से अधिक लोगों ने किया हस्ताक्षर अभियान का समर्थन, 27 जुलाई को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन