जराईकेला क्षेत्र में नक्सलियों ने की जमकर पोस्टरबाजी और लगाए बैनर, शहीदी सप्ताह मनाने की अपील की

Chaibasa (चाईबासा) : पश्चिम सिंहभूम जिले के जराइकेला ओपी थाना क्षेत्र के पंचपहिया अंतर्गत भाकपा माओवादी नक्सलियों ने शनिवार की देर रात बैनर और पोस्टर लगाकर शहीदी सप्ताह मनाने का आह्वान किया हैं. नक्सलियों के द्वारा की गई पोस्टरबाजी से लोगों में भय व्याप्त है.

इसे बई पढ़ें : मनोहरपुर में नक्सलियों ने जमकर की पोस्टरबाजी, पीएम के खिलाफ लिखी बातें

शनिवार की देर रात भाकपा माओवादी नक्सलियों ने मनोहरपुर के जराईकेला ओपी थाना क्षेत्र के पंचपहिया गांव के स्कूल से लेकर डोमलाई गांव और जराईकेला के विभिन्न जगहों पर भारी संख्या में बैनर पोस्टरबाजी की है. इसके साथ ही नक्सलियों ने बुकलेट भी छोड़ा है. इसमें नक्सलियों ने आदिवासी भाषाओं उपयोग करते हुए में पोस्ट किया है.

नक्सलियों के लगाए गए बैनर

नक्सलियों ने लगाए गए बैनर में 28 जुलाई से लेकर 3 अगस्त तक शहीद सप्ताह क्रांतिकारी जोश और संकल्प के साथ मनाने की बात लिखी है. जबकि पोस्टरों में माओवादी छापामारी युद्ध नियमों का सृजनात्मक रूप से पालन करने, अनावश्यक नुकसान को कम करने और गुरिल्ला युद्ध में विजयों के अनुपात को बढ़ाने जैसी बातों का उल्लेख किया गया है.

इसे भी पढ़ें : http://नक्सलियों की गिरफ्तारी के विरोध में की झारखंड बिहार बंद की घोषणा, लगाए बैनर पोस्टर

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आदित्यपुर में जियाडा का 'यू-टर्न

Adityapur: जियाडा का ‘यू-टर्न’: 24 घंटे का अल्टीमेटम देने के डेढ़ महीने बाद भी पम्मी धर्मकांटा पर मेहरबान प्रशासन, चालक की मौत के बाद नापी में पकड़ा था 2000 वर्ग फुट अवैध कब्जा; अब उपनिदेशक बोले—’जांच में अतिक्रमण नहीं मिला’