Adityapur industrial area independence day: जियाडा समेत आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस पर गर्व से तिरंगा फहराया

Adityapur: 78 वे स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष पर आदित्यपुर क्षेत्र में हर्षोल्लास के माहौल में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया. आदित्यपुर ज़ियाडा क्षेत्रीय कार्यालय समेत ऑटो क्लस्टर एसिया भवन, इसरो द्वारा भी राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया।

ये भी पढ़े: Adityapur JIADA Industry Secretary Visit: सिंगल विंडो सिस्टम शुरू होते ही ईएमसी के कार्यों में आएगी तेजी: उद्योग सचिव

विज्ञापन

 

 

 

 

 

 

स्वतंत्रता दिवस समारोह में जियाडा क्षेत्रीय निदेशक प्रेम रंजन समेत अन्य

आदित्यपुर प्रक्षेत्र जियाडा क्षेत्रीय कार्यालय में क्षेत्रीय निदेशक प्रेम रंजन ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर सलामी दी।मौक़े पर उन्होंने समारोह में आए लोगों को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना दी।

ऑटो क्लस्टर में एमडी एस एन ठाकुर ध्वजारोहण करते

ऑटो क्लस्टर में एमडी ने किया ध्वजारोहण

आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर भवन परिसर में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष पर ऑटो क्लस्टर के एमडी एस एन ठाकुर ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। इस मौके पर अपने संबोधन में इन्होंने लोगो को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय हित में कार्य करने की अपील की। कार्यक्रम में एसिया अध्यक्ष इंदर अग्रवाल, संतोष खेतान, सुधीर सिंह ,दशरथ उपाध्याय, संतोख सिंह, पिंकेश महेश्वरी आदि उपस्थित थे।

एसिया भवन में तिरंगा फहराते अध्यक्ष इंदर अग्रवाल

एसिया अध्यक्ष इंदर अग्रवाल ने फहराया तिरंगा

एसिया अध्यक्ष इन्दर अग्रवाल ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित एसिया भवन में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। ध्वजारोहण के उपरांत इन्होंने समारोह में आए एसिया के सदस्य समेत लोगों को संबोधित किया। इस मौके पर इन्होंने स्वतंत्रता के वीर सेनानियों को नमन करते हुए उनके वीर गाथाओं को लोगों के समक्ष रखा।


इसरो अध्यक्ष ने दी राष्ट्रीय ध्वज को सलामी

इन्डस्ट्रियल स्टेबिलिटी एंड रिफॉर्म आर्गेनाइजेशन, इसरो द्वारा 78 वे स्वाधीनता दिवस के शुभ अवसर पर टाटा -कान्र्दा मुख्य मार्ग स्थित मेट्रो इन्डस्ट्री परिसर में ध्वजारोहण इसरो अध्यक्ष रूपेश कतरियार द्वारा सोल्लास किया गया। अपने उद्बोधन में इसरो अध्यक्ष ने स्वतंत्रता के महात्म्य की चर्चा करते हुए सभी उधमियों, उनके परिवार जनों एवं सभी कामगारों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए शुभकामना ज्ञापित की। इस कार्यक्रम में नन्द कुमार सिंह,काशीनाथ सिंह हंसराज जैन, पंकज झा, भिष्म सिंह, सतीश मुर्तजा,मोहन पाण्डेय, संदीप मिश्रा, राजीव शुक्ला, सौरव चौधरी,गौतम महापात्र, सरोज कान्त झा , पंकज कुमार, मनोज कुमार, शशी सिन्हा, पियुष नागेलिया, अवनीत मुर्तजा, अर्चित झा, दिनेश जायसवाल, राकेश सिंह आदि अन्य इसरो सदस्य एवं अनेक कामगार उपस्थित थे।

एस टाइप दुर्गा पूजा मैदान में ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजित

एस टाइप दुर्गा पूजा मैदान में स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर ध्वजारोहण का कार्यक्रम भाजपा नेता बबलू सिंह के नेतृत्व में धूमधाम से मनाया गया ।

एस टाइप दुर्गा पूजा मैदान में ध्वजारोहण करते बबलू सिंह समेत अन्य

इस मौके पर यहां ह्यूमन राइट्स के जोनल चीफ बिल्ला ने हमारे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा झंडा फहराया एवं सभी ने मिलकर झंडे को सलामी दी। मौके पर लड्डू एवं बच्चों में चॉकलेट का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से आदित्यपुर मंडल अध्यक्ष देवेश महापात्र ,नीरू सिंह ,पूर्व मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ,रमेश हसदा, नंदन राजा ,शहीद भगत सिंह फैंस क्लब अध्यक्ष सोनू खां ,विजय सिंह, पाव सिंह, मुकेश सिंह, संजय सिंह ,पार्षद सुधीर कुमार ,बिरजू राम हसदा, संजीव कुमार, विजय सिंह ,मिथिलेश जी, मोनिका घोष ,मुन्ना सिंह मोहन सिंह ,राजा घोष ,मोहन तिवारी ,संतोष शर्मा, डॉ राजेश कुमार ,अनिल चौधरी ,डॉ लक्ष्मण ठाकुर, संजीव पांडे, अनिल सिंह समेत सैकड़ो की संख्या में कॉलोनी निवासी बच्चे मौजूद रहे।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 17

Adityapur Ward 17: आदित्यपुर वार्ड 17 में बिरेंद्र कुमार सिंह यादव का धुआंधार जनसंपर्क, महिलाओं ने घर-घर जाकर मांगा समर्थन, “साइकिल पंप” छाप के पक्ष में एकजुट हुए मतदाता, विकास और ईमानदारी के संकल्प के साथ चुनावी मैदान में बिरेंद्र