चंपाई सोरेन की नाराजगी पर बोले CM हेमंत – कंहा कौन नाराज है, चंपाई दा ने तो हमको कुछ नहीं बताया

Pakud (पाकुड़) : पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के सोशल मीडिया पर अपनी दर्द बयां करने को लेकर पत्रकारों ने जब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से नाराजगी का सवाल किया गया तो मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चंपाई सोरेन की नाराजगी पर अपनी प्रतिक्रिया दी.

इसे भी पढ़ें : Saraikela Cm Departure: सुखाड़ स्थिति पर बोले मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, वैकल्पिक सिंचाई व्यवस्था करेगी सरकार

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पाकुड़ में पत्रकारों से बात करते हुए हेमंत ने कहा कि कंहा कौन नाराज है, चंपाई दा ने तो हमको कुछ नहीं बताया. पत्रकारों ने उनसे पूछा कि चंपाई दा नाराज लग रहे हैं. सोशल मीडिया पर अपने दर्द को बयान किया है. इस पर हेमंत सोरेन ने कहा कि कंहा कौन बोला नाराज है. हमको तो नहीं बताया उन्होंने.

हेमंत कहना चाहते थे कि चंपाई सोरेन की नाराजगी मीडिया की उपज है और ऐसी कोई बात नहीं है. गौरतलब है कि चंपाई सोरेन ने रविवार को सोशल मीडिया पर एक मार्मिक दर्द लिखकर अपनी पीड़ा जाहिर की है. जो चर्चा का विषय बन गया है. पक्ष हो या विपक्ष, सभी चंपई सोरेन के सोशल मीडिया पर जारी दर्द बयान को लेकर चर्चा कर रहे हैं.

http://मुख्यमंत्री चंपई सोरेन 4 मई को चक्रधरपुर में चुनावी सभा को करेंगे संबोधित

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *