Adityapur Drug peddler arrested: 215 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो महिला ड्रग पेडलर गिरफ्तार

सरायकेला : पुलिस अधीक्षक मुकेश लुनायत की निर्देशानुसार गुप्त सूचना के आधार पर आदित्यपुर एच रोड मुस्लिम बस्ती में छापामारी कर पुलिस ने निशा खान उर्फ निशा खातून एवं रुखसार खान उर्फ आदरमनी को 215 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ बरामद किया गया है।

ये भी पढ़े: Adityapur flat owner- builder Dispute: प्लैटिना ड्रीम सिटी फ्लैट विवाद: बिल्डर पर जबरन फ्लैट पार्किंग घेरने- वादाखिलाफी का आरोप ,बिल्डर ने कहा फ्लैटवासी कर रहे थे अतिक्रमण

प्रेस वार्ता कर मामले का खुलासा करते सरायकेला एसपी
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कपाली थाना क्षेत्र के डेमडूबी के रहने वाले एनडीपीएस एक्ट के वांछित आरोपी निशा खान उर्फ निशा खातून आदित्यपुर आई हुई है। पुलिस अधीक्षक मुकेश लुनायत के निर्देशानुसार तुरंत एक टीम का गठन किया गया तथा आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती में छापामारी की गई। छापामारी के दौरान निशा खान को 113 पुड़िया ब्राउन शुगर( 7.56 ग्राम) के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने निशा खान के साथ रुखसार खान नामक महिला को 102 पुड़िया ब्राउन शुगर (6.84 ग्राम) के साथ गिरफ्तार किया गया। रुखसार खान आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती की रहने वाली है। दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक मुकेश नायक ने बताया कि निशा खान उर्फ निशा खातून पर आदित्यपुर थाना में पहले से दो प्राथमिक की दर्ज हैं, दोनों मामले एनडीपीएस एक्ट के हैं।

http://Adityapur SDPO flag march: ब्राउन शुगर धंधेबाजो पर नकेल कसने एक्शन में सरायकेला एसडीपीओ