Jamshedpur Vyahut Kalwar Samaj: जमशेदपुर व्याहुत कलवार महिला समिति की बैठक संपन्न ,15 सितंबर को मनेगा बलभद्र पूजा

Jamshedpur: ब्यावहुत कलवार समाज के महिला समिति ,जमशेदपुर की बैठक  महिला अध्यक्ष आरती गुप्ता के निवास स्थान मानगो में आयोजित हुई। जिसमें आगामी 15 सितंबर को आयोजित होने वाले भगवान बलभद्र पूजा कार्यक्रम के रूपरेखा तैयार की गई।

ये भी पढ़े: Jamshedpur Vyahut Kalwar Samaj: जमशेदपुर व्याहुत कलवार समाज की बैठक संपन्न ,15 सितंबर को मनेगा बलभद्र पूजा

व्याहुत कलवार महिला समिति की बैठक में शामिल सदस्य


बैठक में ब्यावहुत कलवार समाज के सदस्य समेत महिला समिति की सदस्य भी मौजूद रही. आगामी 15 सितंबर को साकची रामगढ़िया समाज भवन में भगवान बलभद्र की पूजा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस उपलक्ष पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, समाज के 10वीं एवं 12वीं के मेधावी छात्रों का सम्मान समारोह। बच्चों के लिए खेलकूद व चित्रांकन प्रतियोगिता।भक्ति भजन एवं झांकी के साथ महिलाओं के लिए मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित होंगे.बैठक में कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर महिला समिति की पदाधिकारी को जिम्मेदारी दी गई हैं।बैठक में मुख्य रूप से मुख्य रूप से महिला समिति की महासचिव पिंकी प्रसाद, निशी कुमारी, प्रियंका भारती, अध्यक्ष बिपिन बिहारी, महासचिव राजीव मुन्ना,राजेश मुन्ना, देवेंद्र, राधेश्याम, सन्तोष, मिथलेश, उमेश, आदि उपस्थित रहे।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फ्रेंडशिप डे पर जमशेदपुर में उमड़ा जनसैलाब

Adityapur: फ्रेंडशिप डे पर स्व. प्रवीण सिंह की याद में आयोजित 6ठे रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 1000 यूनिट रक्त संग्रह के लक्ष्य के साथ हुआ आयोजन, पूर्व राज्यपाल रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, बन्ना गुप्ता व सरयू राय समेत कई दिग्गजों ने की शिरकत