गुवा शहीद दिवस : तत्कालीन कांग्रेस पार्टी की सरकार के समय पुलिस की गोली से शहीद हुए थे लोग, आंदोलन के नाम पर बनी जेएमएम ने भी कुछ नही किया : मधु व गीता कोड़ा

Chaibasa (चाईबासा) : गुआ शहीद दिवस के अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा एवं पूर्व सांसद गीता कोड़ा शहीदी स्थल जाने के पहले जगन्नाथपुर में पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन का स्वागत किया और कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान जगन्नाथपुर से बड़े संख्या में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शहीद दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए एवं शहीदों पर अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित की.

शहीद स्थल पर श्रद्धांजलि देते हुए

तत्कालीन कांग्रेस पार्टी की सरकार के समय पुलिस की गोली से शहीद हुए थे लोग

इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री मधुकोड़ा एवं पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने जल जंगल जमीन के अधिकार के लिए लड़ाई लड़ते हुए तत्कालीन कांग्रेस पार्टी की सरकार के समय पुलिस की गोली से शहीद हुए. गुआ गोलीकांड के आंदोलनकारी को न्याय नहीं मिलने की बात कही. साथ ही 5 वर्ष हेमंत सरकार के बीत जाने के बावजूद शहीद परिवारों के प्रति वादा खिलाफी का आरोप भी हेमंत सोरेन सरकार पर लगाया.

पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा

बंद पड़े माइंस के कारण नहीं मिल पा रहा रोजगार

इसके बाद उन्होंने कहा कि बंद पड़े माइंस के कारण रोजगार नहीं मिल पा रहा है यहां के लोगों को लाल पानी पीने पर विवस हैं. जनजातीय भाई-बहनों को जो वन क्षेत्र में निवास करते हैं, उनकी आर्थिक और सामाजिक निर्भरता वनों से है. उन्हें भी हेमंत सरकार ने वादा किया था कि वन पट्टा देंगे लेकिन वादा खिलाफी की.

आंदोलन के नाम पर बनी जेएमएम ने कुछ नही किया

झारखंड निर्माण में हजारों लोगों ने अपनी कुर्बानी दी, आंदोलन के नाम पर बनी झारखंड मुक्ति मोर्चा के सरकार आंदोलनकारी के लिए कुछ भी नहीं किया. भारतीय जनता पार्टी मांग करती है कि आंदोलनकारी को उनका हक मिले.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 17

Adityapur News Ward17 : वार्ड 17 में विकास की हुंकार: प्रत्याशी बिरेंद्र यादव के समर्थन में उतरे KMPM के पूर्व छात्र, घर-घर जाकर मांगा आशीर्वाद, 20 वर्षों की अनवरत जनसेवा और उपलब्धियों के दम पर मतदाताओं के बीच बनाई मजबूत पैठ