Chandil: नारायण आईटीआई में रतन टाटा को दी गयी श्रद्धांजलि

Chandil: चांडिल के लूपुंडीह स्थित नारायण आईटीआई में महान उद्योगपति  रतन टाटा के निधन पर शोक मनाया गया एवं उनकी तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।

ये भी पढ़े:-Adityapur Asia Ratan Tata Tribute: उद्योग हित में रतन टाटा के कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता: इंदर आदित्यपुर उद्यमी संगठन एसिया ने दी रतन टाटा को श्रद्धांजलि

डॉ. जटाशंकर पांडे श्रद्धांजलि देते

संस्थान के संस्थापक डॉक्टर जटाशंकर पांडे ने शोक जताते हुए कहा कि सुप्रसिद्ध उद्योगपति रतन टाटा का निधन 9 अक्टूबर, 2024 को मुंबई के ब्रिज कैडी हॉस्पिटल में हो गया। उम्र संबंधी परेशानियों की वजह से उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उन्होंने समूह का हिस्सा होते हुए समूह को नई बुलंदियों तक पहुंचाया। साल 2000 में उन्हें भारत सरकार ने पद्मभूषण और साल 2008 में उन्हें पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उनके द्वारा नैनो कार से लेकर जगुआर तक लिए गए निर्णयों ने लोगों का नजरिया बदला। रतन टाटा को विभिन्न क्षेत्रों में उनके योगदान के लिए कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है।


इनमें शामिल हैं:-

1. पद्म भूषण (2000) – भारत सरकार द्वारा उद्योग एवं व्यापार क्षेत्र में यह सम्मान दिया गया।
2008 में राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल द्वारा रतन टाटा को पद्म विभूषण से सम्मानित करते हुए
2. पद्मविभूषण (2008) – यह भारत का दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान है, जो उन्हें उनके व्यापारिक योगदान के लिए दिया गया।
3. जर्मनी का आदेश – 2014 में, उन्हें जर्मनी के राष्ट्रपति द्वारा इस आदेश से सम्मानित किया गया।
4. सर्वश्रेष्ठ सीईओ – 2012 में, रतन टाटा को “सर्वश्रेष्ठ सीईओ” का खिताब दिया गया।
5. FICCI लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड – यह पुरस्कार उन्हें 2012 में दिया गया।मेगा आइकॉन (2018-2020), प्रमुख भारतीय हस्तियों पर आधारित एक भारतीय टेलीविज़न श्रृंखला थी, जिसका प्रसारण नेशनल जियोग्राफ़िक पर किया गया था। इस श्रृंखला के एक एपिसोड को रतन टाटा के योगदान को समर्पित किया गया था। इस अवसर मुख्य रूप से मौजूद रहे ऐडवोकेट निखिल कुमार, शांति राम महतो, पवन कुमार महतो, अजय कुमार मंडल, जयप्रकाश महतो, गौरव महतो आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *