ADITYAPUR MIG kali Puja: अर्जुन मुंडा 30 अक्टूबर को करेंगे एमआईजी काली पूजा पंडाल का उद्घाटन, राज्यपाल रघुवर दास करेंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम में शिरकत

Adityapur:सार्वजनिक काली पूजा कमेटी एमआईजी, एलआईजी और जनता रो हाउस के तत्वावधान में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी हर्षोल्लास के साथ काली पूजा आयोजन किया जा रहा है पूजा पंडाल का उद्घाटन 30 अक्टूबर को पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा करेंगे।

ये भी पढ़े:- Arjun Munda Babulal Marandi in Adityapur:एमआईजी काली पूजा पंडाल का मुंडा-मरांडी ने किया फीता काटकर उद्घाटन, 15 नवम्बर को पीएम के खूंटी के उलीहातू आगमन को बताया झारखंड का गौरव

प्रेस वार्ता में जानकारी देते अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह

आयोजन को लेकर समिति के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि 31 अक्टूबर काली पूजन होगी. 2 नवंबर को सांस्कृतिक कार्यक्रम में भोजपुरी स्टार सिंगर निशा उपाध्याय अपनी जलवा बिखेरेंगी. सांस्कृतिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ओडीसा के राज्यपाल रघुवर दास रहेंगे. कार्यक्रम में पूर्व मुख्य मंत्री चंपाई सोरेन के उपस्थित रहने की भी संभावना है. इस अवसर पर वी के चतुर्वेदी, समरेन्द्र प्रताप सिंह, आलोक श्रीवास्तव, संजय पाँडेय, प्रभात कुमार सिंह रिंकू, ब्रजेश कुमार, शैलेश कुमार सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, मनोज कुमार, कौशलेंद्र कुमार सिंह, राकेश प्रधान, दिलीप पाठक, रवि कुमार, मन्नु भगवान, सौरभ कुमार उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *