KHARSAWAN Himanta Biswa Sarma Jan Sabha:हेमंत सोरेन ने पिता के नाम की खाई झूठी सौगंध, जनता लेगी हिसाब, सरकार बनी तो सास बहू का पूरा ख्याल: हिमंता

Saraikela:मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पिता के नाम की झूठी सौगंध खाकर जनता के साथ छलावा किया है। पिता के नाम को बेचने का काम किया है। जनता इस चुनाव में हिसाब लेगी यह कहना है असम के मुख्यमंत्री सह झारखंड बीजेपी के सह प्रभारी हिमंता विश्वा सरमा का।

हिमंता विश्वा सरमा शुक्रवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत खरसावां विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशी सोनाराम बोदरा के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे। जनसभा को संबोधित करते हुए हिमंता ने हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर प्रहार किया। इन्होंने कहा कि पिता के नाम को बेचने वाले हेमंत सोरेन ने झारखंड के लोगों को ठगा है। सरकार में आने से पहले 5 हज़ार प्रति माह बेरोजगारों को भत्ता देने 1 लाख खाते में भेजने जैसे कई झूठे वादे किए। इन्होंने कहा कि आदिवासियों के साथ भी हेमंत सरकार ने फरेब किया है। अपनी घोषणा में कहा था कि झारखंड के गरीबों को शादी में सोने के सिक्के देंगे। नहीं तो पैसों की सौगात मिलेगी। लेकिन गरीबों के हिस्से का सारा पैसा और सोना आलमगीर आलम के तिजोरी से मिला। हेमंत सोरेन ने आलमगीर आलम इरफान अंसारी जैसे लोगों को अमीर बनने का काम किया। लेकिन झारखंड की जनता को वोट की राजनीति के लिए इस्तेमाल कर छोड़ दिया। हिमंत ने कहा कि हेमंत सोरेन भाजपा और प्रधानमंत्री पर ईडी- सीबीआई दुरुपयोग का आरोप लगाते हैं. ईडी सीबीआई किसी गरीब के घर में नहीं जाती. जनता के हक का पैसा करने वाले आलमगीर आलम जैसे नेताओं के पीछे पड़ती है तो हेमंत को तकलीफ होती है।

भाजपा सरकार बनी तो सास-बहू को सम्मान

हिमंत विश्व सरमा ने चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहां की भाजपा सत्ता में आती है तो वृद्ध महिलाओं को मिलने वाले एक हज़ार पेंशन की राशि को बढ़ाकर ढाई हजार रुपए किया जाएगा। वहीं महिलाओं को गोगो दीदी योजना से जोड़कर 21 सौ उनके खाते में भेजे जाएंगे। सास और बहू के बीच संबंध मधुर बने रहेंगे। हर एक महीने उनके खाते में निर्धारित राशि भेजी जाएगी. इन्होंने कहा कि आज झारखंड में केवल हेमंत और कल्पना खुश हैं। बेरोजगारों को नौकरी न देकर केवल 1 हजार खाते में भेज कर उनका अपमान किया जा रहा है। बीजेपी वृद्ध, महिला,युवा हर तबके का ख्याल रखेगी। हिमंत ने कहा कि सीजीएल परीक्षा रद्द कर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को धकेल कर जेल भेजेंगे। खरसावां में आयोजित चुनावी जनसभा में झामुमो में गए बास्को बेसरा ने दोबारा पार्टी का दामन थामा। इस मौके पर जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह देव, भाजयुमो जिला अध्यक्ष अनुराग जायसवाल, जवाहरलाल बानरा, अभिषेक आचार्य आदि उपस्थित रहे।

Adityapur ward 17: आदित्यपुर वार्ड 17 में चुनाव से पहले ‘खेला’ होने की आशंका, इंद्रा बस्ती में बाहरी लोगों के जमावड़े से सनसनी, जमशेदपुर से आए लोग कर रहे हैं कैंप; चुनाव आयोग और फ्लाइंग स्क्वाड टीम के लिए चुनौती