Saraikela Ex Red Cross Secretary Death: नहीं रहे रेड क्रॉस सोसाइटी के पूर्व जिला सचिव देवाधिदेव चटर्जी

Saraikela: सरायकेला के प्रबुद्ध समाज सेवक देवाधिदेव चटर्जी का निधन मंगलवार की देर शाम उनके आवास पर हो गया. वे 95 वर्ष के थे।

डीडी चटर्जी की फाइल तस्वीर

उनके निधन की खबर के साथ ही सरायकेला में शोक की लहर दौड़ पड़ी। जिसके बाद उनके अंतिम दर्शन के लिए लोग उनकी आवास पर पहुंचने लगे। बताते चलें कि लंबे समय से समाज सेवा से जुड़े रहे स्वर्गीय देवाधिदेव चटर्जी सेना में सेवा देने के पश्चात सरायकेला में रहकर काफी समय तक आरएमपी के रूप में लोगों के लिए चिकित्सा सेवा भी उपलब्ध कराते रहे। जिसके बाद उनके समाज सेवा के प्रति समर्पण को देखकर उन्हें भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी सरायकेला-खरसावां का जिला सचिव भी बनाया गया था। जिस पर लंबे समय तक आपदा से सुरक्षा और राष्ट्रहित में रक्तदान जैसे कार्य करते रहने के दौरान उनके उम्र सीमा को देखते हुए विगत वर्ष 2023 में ही उन्हें उम्र के हिसाब से आराम की सलाह देते हुए रेड क्रॉस सोसाइटी की जिम्मेदारियां से मुक्त किया गया था।