Saraikela Aakanksha Program: टाउन हॉल में ‘आकांक्षा विंग ऑफ एस्पिरेशन’ कार्यक्रम मेंयुवाओं के भविष्य हुआ मार्गदर्शन

Saraikela:आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत शनिवार को जिला मुख्यालय सरायकेला के गोपाबंधु दास टाउन हॉल में ‘आकांक्षा विंग ऑफ एस्पिरेशन’ कार्यक्रम का आयोजन कर युवाओं के भविष्य को काउंसलिंग किया गया.

इसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए छात्र-छात्राएं भाग लिए और अपनी करियर से संबंधित जानकारी प्राप्त किए।कार्यक्रम का उद्घाटन उपायुक्त रविशंकर शुक्ला, रुचिका नेगी चंद्रहास चौधरी रमेश कार्तिक नायक एवं नीरज लेले द्वारा सामूहिक रूप से दीप जलाकर किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन के पश्चात सभी मुख्य अतिथियों ने अपनी परिचय दी और छात्रों को आगे बढ़ाने के लिए टेक्नोलॉजी का सहारा लेने को कहा ।उन्होंने कहा कि टेक्नोलॉजी का सही उपयोग करें इसका गलत इस्तेमाल ना करें। खासकर स्कूल छोड़कर कॉलेज एडमिशन होने वाले छात्र-छात्राओं को अपनी करियर के प्रति सजग रहने को कहा गया। छात्रों से कहा गया कि यह ऐसी उम्र है जहां भटकाव करियर को प्रभावित कर सकती है ।

मौके पर उपायुक्त ने कहा कि इस कार्यक्रम के जरिए से युवा छात्र-छात्राओं को अपनी करियर से संबंधित सभी प्रकार की जिज्ञासा दूर करने का अवसर मिलेगा और एक निश्चित क्षेत्र में हुए फोकस कर पाएंगे।

Adityapur Clean 2026: आदित्यपुर नगर निगम की डिजिटल पहल: अब एक ‘स्कैन’ से दूर होंगी जनसमस्याएं ​स्वच्छता सर्वेक्षण जन सहभागिता कार्यक्रम में ‘क्लीन आदित्यपुर’ का संकल्प, मेयर , डिप्टी मेयर और प्रशासक ने लॉन्च किया क्यूआर कोड सिस्टम