Saraikela Jmm Leader Laltu Mahto Demand: शहीद परिवार की बहू सविता महतो, क्रांतिकारी नेत्री ममता देवी को मंत्रिमंडल में मिले स्थान:लालटू महतो VIDEO

Adityapur:झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता लालटू महतो ने  महागठबंधन सरकार में शामिल ईचागढ़ की विधायक सविता महतो और रामगढ़ की विधायक ममता देवी को मंत्रिमंडल में स्थान देने की मांग की है।

लालटू महतो, झामुमो नेता

झामुमो नेता लालटू महतो ने कहा है कि वीर शहीद निर्मल महतो के परिवार की बहू, पूर्व डिप्टी सीएम दिवंगत सुधीर महतो की धर्मपत्नी सविता महतो को दोबारा ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र से जीत हासिल करने पर मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री बनाया जाना चाहिए। इन्होंने कहा कि विधायक सविता महतो उस शहीद परिवार से हैं जिन्होंने झारखंड निर्माण में प्राणों की आहुति दी दी है। ऐसे में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के मंत्रिमंडल में इन्हें स्थान मिलना चाहिए।

चुनाव प्रचार के दौरान सविता महतो के साथ लालटू महतो
रामगढ़ विधायक ममता देवी के साथ लालटू महतो

क्रांतिकारी विधायक ममता देवी मंत्रिमंडल में हो शामिल

झामुमो नेता लालटू महतो ने महागठबंधन शामिल कांग्रेस की रामगढ़ विधायक ममता देवी को भी मंत्रिमंडल में मंत्री बनाए जाने की मांग रखी है। इन्होंने कहा है कि कांग्रेस कोटे से लगातार जनता के लिए आंदोलन करने वाली क्रांतिकारी नेत्री ममता देवी को निश्चित तौर पर मंत्रिमंडल में स्थान मिलना चाहिए। इन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आग्रह किया है कि कांग्रेस व झामुमो से दोनों महिला विधायकों को मंत्रिमंडल में स्थान दिया जाए।