मरांग गोमके के सम्मान में 26 जनवरी को जमशेदपुर के लिए कूच करेगी कलाईया, डांगोवापोसी एवं सारबिल के सामाजिक संगठन

Jagnnathpur (जगन्नाथपुर) : डांगोवापोसी बिरसा मुंडा चौक के समक्ष कलाईया, डांगोवापोसी एवं सारबिल गांव के समाजसेवियों और युवाओं द्वारा एक पॉकेट मीटिंग बुलाई गई. इस मीटिंग में चर्चा हुई कि विगत 03 जनवरी को जमशेदपुर स्थित बिस्टुपुर में मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा, जिन्होंने झारखण्ड राज्य के निर्माण के लिए सर्वप्रथम आवाज उठाया, देश भर के तमाम आदिवासियों के लिए भारत के संविधान में कानून व व्यवस्थाओं को अंकित कराया. इनकी कप्तानी एवं अगुवाई में भारत देश को सर्वप्रथम 1928 के ओलिंपिक हॉकी खेल में भारत को पहला स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ.

इसे भी पढ़ें : जयपाल सिंह मुंडा आदिवासियों की आवाज थे : कांग्रेस, जयंती पर याद किए गए मारंग गोमके


मरंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा जी के सम्मान में 26 जनवरी 2025 को जमशेदपुर स्थित बिष्टुपुर चौक को “मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा चौक” के नाम से नामकरण किए जाने की मुहिम को तेज करने के लिए और उस दिन कलाईया, डांगोवापोसी, सारबिल एवं क्षेत्र के लोगों की भारी जुटान के साथ जमशेदपुर स्थित बिस्टुपुर चौक जाने को लेकर आज सवेरे डांगोवापोसी में क्षेत्रीय समाजसेवियों द्वारा एक मीटिंग रखी गई. जिसमें समाजसेवी क्रान्ति तिरिया, सूरज मुखी, ललित कुमार बोबोंगा, शिवचरण बानरा, मानसिंह बानरा, आनंद कारवा, बादल बेहरा, सनातन सिंकू, जुनास पुरती, रोहित तिरिया एवं अन्य समाजसेवी, बुद्धिजीवी व समाज के लिए समर्पित लोग उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़ें : http://जयंती पर याद किए गए मारंग गोमके, जयपाल सिंह मुंडा आदिवासियों की आवाज थे : कांग्रेस

मजदूरों के शोषण और पुलिसिया दमन के विरोध

Adityapur Labor Protest: NCR में मजदूर आंदोलन की धमक: दमन के खिलाफ टाटा कांड्रा मार्ग पर गरजी इंडस्ट्रियल मजदूर यूनियन,12 घंटे काम और कम वेतन के खिलाफ मजदूरों का हल्लाबोल; CITU ने किया राष्ट्रव्यापी एकजुटता का आह्वान