एसीबी ने मुखिया को 10 हजार घूस लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार

Dhanbad (धनबाद) : धनबाद एसीबी की टीम ने एक रिश्वतखोर मुखिया को घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. बोकारो जिला के चंद्रपुरा स्थित पपलो पंचायत के मुखिया कार्तिक महतो को धनबाद एसीबी की टीम ने सोमवार को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते धर दबोचा है. मुखिया को उसके ही घर से गिरफ्तार किया गया है.

इसे भी पढ़ें : एसीबी ने मनोहरपुर रेंजर को रंगे हाथों दबोचा, 99 लाख रुपए बरामद

इस संबंध में एसीबी एएसपी बिनोद कुमार ने बताया कि पीएम आवास योजना का जिओ टैग करने के एवज में मुखिया लाभुक से 20 हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहा था. जिसकी शिकायत मिली थी. इसके बाद एसीबी की टीम ने जांच के बाद मुखिया कार्तिक महतो को रिश्वत की पहली किस्त 10 हजार रुपए लेते उनके ही घर से रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. फिलहाल गिरफ्तार मुखिया को एसीबी की टीम धनबाद एसीबी कार्यालय लाकर पूछताछ कर रही है.

इसे भी पढ़ें : http://एसीबी की टीम पूछताछ के बाद नोवामुंडी सीओ मनोज कुमार को उठा ले गई रांची

सरायकेला

Seraikela News: एसपी ने की SC/ST एक्ट के लंबित कांडों की समीक्षा, अनुसंधानकर्ताओं को दिए कड़े- निर्देश ​लंबित मामलों के अविलंब निष्पादन और गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान पर रहा जोर; लापरवाही बरतने वालों को दी गई चेतावनी

वार्ड 17

Adityapur Ward17: आदित्यपुर नगर निगम चुनाव: वार्ड 17 में बिरेंद्र यादव के पक्ष में महिलाओ का समर्थन, ​विजनरी नेतृत्व और मूलभूत सुविधाओं के संकल्प के साथ घर-घर पहुँच रहे समर्थक; ‘साइकिल पंप’ निशान पर मांगा वोट