नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का IED बरामद, जवानों ने किया नष्ट

Chaibasa (चाईबासा) : पश्चिमी सिंहभूम जिले के जराईकेला थानान्तर्गत बाबुडेरा के आस-पास जंगल पहाड़ी क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चलाया गया. इस दौरान सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाये गये 01 (एक) I.E.D बरामद किया गया. जिसे सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से विनिष्ट कर दिया गया.

चाईबासा की महिला नक्सली दिल्ली से गिरफ्तार, फर्जी पहचान के आधार पर घरेलू सहायिका के रूप में कर रही थी काम, तीन मुठभेड़ की घटनाओं में थी शामिल

पुलिस अधीक्षक अशूतोष शेखर ने बताया कि प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन, पिंटु लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपटन, जयकांत, रापा मुंडा अपने दस्ता सदस्यों के साथ सारंडा कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील होने की सूचना पुलिस को मिली थी. जिसके आलोक में चाईबासा पुलिस, कोबरा 203 BN, 209 BN, झारखण्ड जगुआर एवं सी०आर०पी०एफ० 26 BN, 60 BN, 134 BN, 174 BN, 193 BN, 197 BN, की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है.

इनके संबंध में विश्वस्त सूचना प्राप्त होने के आलोक में 04 मार्च 2025 से एक विषेष संयुक्त अभियान छोटानागरा एवं जराईकेला थाना के सीमावर्ती जंगली पहाड़ी क्षेत्र में प्रारंभ किया गया है.

अभियान के दौरान आज 15 मार्च 2025 को समय लगभग 9 बजे पूर्वाह्न में जराईकेला थानान्तर्गत बाबुडेरा के आस-पास जंगल पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाये गये 01 (एक) 5किलो का I.E.D बरामद कर सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से विनिष्ट किया गया है. संचालित नक्सल विरोधी अभियान जारी है.

http://Naxal Operation : नक्सलियों के खिलाफ अभियान तेज, 5 किलो का IED बरामद

Share करें

✓ Link copy हो गया!