नोवामुंडी में एम डी एम खाकर एक बच्ची की मौत, बीस आक्रांत, क्षेत्र में हड़कंप, घटना ने अपने पीछे छोड़े दर्जन भर प्रश्न


Jaintgarh (जैंतगढ़) : नोवामुंडी प्रखंड अंतर्गत जटिया पंचायत के ओड़िया प्राथमिक विद्यालय नुआ गांव में एक हृदय विद्यारक घटना घटी जिसने पूरे अम्ले को झकझोर कर रख दिया. गुरुवार को स्कूल के बच्चों ने स्कूल में एम डी एम में दाल भात सब्जी का सेवन किया.

इसे भी पढ़ें : स्कूलों में दिए जाने वाले मिड डे मील की क्वांटिटी और क्वालिटी में सुधार लाने की आवश्यकता – सुनील सिरका

शाम होते होते बीस बच्चे गंभीर रूप से फूड पॉइजन के शिकार हो गए. एक छह वर्षीय बच्ची आयुष गोप की मौत मध्याह्न भोजन के दुष्प्रभाव से हो गई. बाकी बीस लोगों ने उल्टी, दस्त, पेट दर्द मरोड़, बदन दर्द बुखार की शिकायत होने लगी. जिला प्रशाशन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम वहां पहुंच गई. मरीजों का उपचार चल रहा है, लेकिन एक मासूम बच्ची की क्षति जो हुई है उसका जिम्मेवार कौन ये लाख टके का प्रश्न बन गया है. इस घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मची है. अभिभावकों में काफी रोष है. अभिभावक उच्च स्त्रीय जांच की मांग कर रहे है.

इसे भी पढ़ें : http://Noamundi ‘Mid Day Meal’: नोवामुंडी के स्कूल के बच्चों ने MDM में भात-दाल व सब्जी खायी, शाम होते ही उल्टी-दस्त, 20 बच्चे पड़े बीमार, छह साल की बच्ची की हो गयी मौत

वार्ड 19

Adityapur ward 19: आदित्यपुर वार्ड 19 चुनाव प्रचार के अंतिम दिन पार्षद प्रत्याशी संजय बउआ ने की पदयात्रा, उमड़ा जनसैलाब ‘ब्लैक बोर्ड’ चुनाव चिह्न के साथ घर-घर पहुंचे प्रत्याशी, स्थानीय लोगों से मांगा जीत का आशीर्वाद