Adityapur ambedkar jayanti preparation: आंबेडकर जयंती पर विशाल शोभा यात्रा सह न्याय सभा का होगा आयोजन

Adityapur: एस. सी.,एस. टी. ओबीसी समन्वय समिति आदित्यपुर- जमशेदपुर के तत्वाधान में 14 अप्रैल आंबेडकर जयंती के अवसर पर जाएगा मौक़े पर विशाल आंबेडकर शोभा आंबेडकर चौक पर आयोजित होगा.साथ ही आंबेडकर जयंती सह न्याय सभा आयोजित होगा. कार्यक्रम को लेकर समिति ने समीक्षा बैठक की।

विज्ञापन

बैठक में सर्व सहमति से अनुशासित रूप से पूरे परिवार के साथ शोभायात्रा में भाग लेने हेतु निर्णय किया गया। विदित हो कि शोभा यात्रा 14 अप्रैल को संध्या 04 बजे आदित्यपुर फुटबॉल मैदान से निकलेगी जो आंबेडकर चौक आदित्यपुर 2 जाएगी।शोभा यात्रा में रथ और बैंड के साथ झाकी भी निकाली जाएगी। बैठक की अध्यक्षता पूर्व डीएसपी सह अखिल भारतीय दुसाध समिति सरायकेला के अध्यक्ष सरयू पासवान ने किया। बैठक में समिति के संरक्षिका  शारदा देवी, पूर्व पार्षद पण्डी मुखी, खिरोद सरदार,डॉक्टर एस के रत्नाकर,रविदास समाज के अध्यक्ष श्री योगेंद्र राम, अखिल भारतीय धोबी महासंघ सरायकेला के अध्यक्ष राजू रजक , दुर्गाराम बैठा, बंटी रजक, निरंजन रजक, संगीता प्रधान,संत गाडगे जागृति श्रीमती ललित बंसारिया, यदुनंदन , राधिका राम, संत गाडगे जागृति मंच के उपेंद्र रजक, गोपाल रजक, राम, सुशील मंडल, बंटी रजक, लक्ष्मण पासवान, दुर्गाराम बैठा, राजेश रजक, वीरेंद्र रजक, राजदेई राम, संजय कुमार, अधिवक्ता रविशंकर, भारत राम समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Share करें

✓ Link copy हो गया!
प्रवीण सेवा संस्थान

Adityapur: प्रवीण सेवा संस्थान के 6 वे रक्तदान शिविर में 1078 यूनिट रक्त संग्रह, रक्तदाताओ का डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने जताया आभार, हौसला बढ़ाने पहुंचे प्रो. कालीपद सोरेन, कहा— ‘रक्तदान ही मानवता की सबसे बड़ी सेवा’

फ्रेंडशिप डे पर जमशेदपुर में उमड़ा जनसैलाब

Adityapur: फ्रेंडशिप डे पर स्व. प्रवीण सिंह की याद में आयोजित 6ठे रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 1000 यूनिट रक्त संग्रह के लक्ष्य के साथ हुआ आयोजन, पूर्व राज्यपाल रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, बन्ना गुप्ता व सरयू राय समेत कई दिग्गजों ने की शिरकत