चुनावी तैयारी के तहत गुआ क्लस्टर पर सुविधाओं का बीडीओ सीओ ने किया निरीक्षण, दिए कई दिशा निर्देश

Gua:- गुआ क्षेत्र के 44 बूथों के संचालन हेतु गुआ में तीन कलस्टर बनाए गए है, गुआ क्लस्टर पर सभी सुविधाओं का निरीक्षण आज अंचल निरीक्षक सुनील चन्द्रा एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी अनुज बांडो के द्वारा किया गया। इस दौरान गुआ थाना प्रभारी अनील कुमार यादव उपस्थित रहे।

पोलिंग पार्टी एवं प्रतिनियुक्त बल के रुकने की समुचित व्यवस्था के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट को आवश्यक निर्देश भी दिया गया। कलस्टर में रहने की व्यवस्थित सुविधा उपलब्ध कराए जाने हेतु दिशा निर्देश दिए गए। गुआ क्षेत्र के 44 बूथों के संचालन के लिए गुआ में तीन कलस्टर बनाए गए हैं। जिसमें इस्को मध्य विद्यालय, गुआ बाजार स्थित आईटीआई सेंटर एवं नुईया क्षेत्र में एक कलस्टर बनाया गया है। इन तीनों कलस्टर में सुविधाओं के आधार पर चुनाव कराने वाले संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को ठहराया जाएगा। इस संदर्भ में गुआ थाना प्रभारी अनिल कुमार यादव ने बताया कि चुनाव कार्य को पूर्णता शांतिपूर्ण एवं अनुशासित ढंग से कराए जाने के लिए पुलिस की व्यवस्था पूरी तरह से चाक चौबंध होगी एवं आम जनता के सहयोग में पूरी तरह से तत्परता से कार्य करेगी।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रवीण सेवा संस्थान

Adityapur: प्रवीण सेवा संस्थान के 6 वे रक्तदान शिविर में 1078 यूनिट रक्त संग्रह, रक्तदाताओ का डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने जताया आभार, हौसला बढ़ाने पहुंचे प्रो. कालीपद सोरेन, कहा— ‘रक्तदान ही मानवता की सबसे बड़ी सेवा’

फ्रेंडशिप डे पर जमशेदपुर में उमड़ा जनसैलाब

Adityapur: फ्रेंडशिप डे पर स्व. प्रवीण सिंह की याद में आयोजित 6ठे रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 1000 यूनिट रक्त संग्रह के लक्ष्य के साथ हुआ आयोजन, पूर्व राज्यपाल रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, बन्ना गुप्ता व सरयू राय समेत कई दिग्गजों ने की शिरकत