दिल दहलाने वाली घटना: चक्रधरपुर के इंदकाटा गांव में पिता ने अपने दो बच्चों को गला दबाकर मार डाला, फिर खुद को लगा ली फांसी

Chaibasa:- चक्रधरपुर प्रखंड अंतर्गत असनतलिया पंचायत के इंदकाटा गांव में दिल दहला देने वाला घटना घटी। मंगलवार- बुधवार की मध्यरात्रि में पिता ने अपने दोनों बच्चों को गला घोंटकर मार दिया। जिसके बाद खुद को फांसी लगा ली। घटना के बाद बुधवार की सुबह चक्रधरपुर थाना के पुलिस घटनास्थल पहुंची और तीनों शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल चक्रधरपुर भेज दिया।

जानकारी के मुताबिक असनतलिया पंचायत के इंदकाटा गांव में 35 वर्षीय मुकेश महतो अपने धर्म पत्नी संजू महतो एवं दो बच्चे 12 वर्षीय बेटा संगम महतो व 9 वर्षीय बेटी मानसी महतो के साथ घर के आंगन में मंगलवार रात को सोया था।

रात को भोजन करने के बाद मुकेश महतो ने अपने ससुर को फोन कर कहा की मैं दोनों बच्चों को मारकर खुद को फांसी लगा रहा हूं। सुबह आकर लाश देख लेना और आपने बेटी को ले जाना। जिसके बाद मुकेश महतो ने अपने छोटी बेटी मानसी महतो को उठाकर घर के अंदर ले गया और गला दबाकर मार दिया। जिसके बाद पुत्र संगम को भी उठा कर घर के अंदर ले गया और गला दबाकर मार दिया। जिसके बाद एक रस्सी को फंदा बनाकर खुद भी फांसी पर लटक गया। जिससे तीनों की मौत हो गई।

सुबह बुधवार को परिजनों ने इसकी सूचना चक्रधरपुर थाना में दी। जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पहुंची और तीनों मृतक शव को पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। वही इस घटना के खबर मिलते ही आसपास गांव के सैकड़ों की संख्या में लोग इंदकाटा गांव पहुंचे।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रवीण सेवा संस्थान

Adityapur: प्रवीण सेवा संस्थान के 6 वे रक्तदान शिविर में 1078 यूनिट रक्त संग्रह, रक्तदाताओ का डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने जताया आभार, हौसला बढ़ाने पहुंचे प्रो. कालीपद सोरेन, कहा— ‘रक्तदान ही मानवता की सबसे बड़ी सेवा’

फ्रेंडशिप डे पर जमशेदपुर में उमड़ा जनसैलाब

Adityapur: फ्रेंडशिप डे पर स्व. प्रवीण सिंह की याद में आयोजित 6ठे रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 1000 यूनिट रक्त संग्रह के लक्ष्य के साथ हुआ आयोजन, पूर्व राज्यपाल रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, बन्ना गुप्ता व सरयू राय समेत कई दिग्गजों ने की शिरकत