Cross Country Race On The International Olympic Day : अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर क्राॅस कंट्री दौड़

Chaibasa (चाईबासा) : अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर चाईबासा के बिरसा मुंडा इंडोर स्टेडियम के प्रांगण में जिला प्रशासन एवं जिला ओलंपिक संघ के संयुक्त तत्वावधान में क्राॅस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता एवं खिलाड़ी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपायुक्त पश्चिमी सिंहभूम चन्दन कुमार, विशिष्ट अतिथि अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बाहमन टुटी उपस्थित थे.

Saraikela OLYMPIC Proud Moment: आदित्यपुर निवासी झारखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन कोषाध्यक्ष “पेरिस ओलंपिक 2024” बॉक्सिंग पर्यवेक्षक नियुक्त, पहली बार झारखंड से ओलंपिक के लिए पर्यवेक्षक की हुई नियुक्ति

इस अवसर पर जिला खेल विभाग के द्वारा अतिथियों के हाथों जिला के विभिन्न खेलों में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 50 खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया.

क्राॅस कंट्री दौड़ के विजेताओं को नगद राशि एवं मेडल देकर किया गया सम्मानित –

पुरूष वर्ग 10 किमी० – प्रथम- गुलशन डुंगडुंग, द्वितीय – सतीश कु० महतो, तृतीय – मांगू ईचागुटू, चतुर्थ- लालु कालुंडिया,पंचम- रंजीत पुरती।

महिला वर्ग 8 किमी० – प्रथम – बामाई तिरिया, द्वितीय – दिलकी पाड़ेया, तृतीय – मोनिका सावैयां, चतुर्थ-सोनाली पिंगुवा,पंचम- प्रिया सोय।

ओलंपिक संघ द्वारा जिला ओलंपिक संघ के कार्यालय में उपायुक्त का स्वागत भी किया गया, जहां खेल एवं खिलाड़ियों की समस्याओं से महासचिव अजय नायक ने अवगत कराया. इस पर उपायुक्त महोदय ने अपने संबोधन में कहा कि यथासंभव खेल एवं खिलाड़ियों की समास्याओं का निदान करेंगे, ताकि जिला के और भी खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना परचम लहरा सकें.

ओलंपिक दिवस के तहत 23 से 25 जून तक चलेंगे खेल प्रतियोगिताएं

23 जून – क्राॅस कंट्री रेस, उत्कृष्ट खिलाड़ी सम्मान समारोह, कराटे प्रतियोगिता (संत जेवियर्स स्कूल, चाईबासा), बाॅलीबाल प्रतियोगिता ( रेलवे बाॅलीबाल कोर्ट, चक्रधरपुर), बाॅक्सिंग प्रतियोगिता (रेलवे बाॅक्सिंग रिंग, चक्रधरपुर)

24 जून – आर्चरी प्रतियोगिता (तुरतुंग आर्चरी प्रशिक्षण केन्द्र, दुम्बीसाई, चाईबासा)
25 जून – ताइक्वांडो प्रतियोगिता एवं दोपहर 3 बजे समापन (इंडोर स्टेडियम चाईबासा)

कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला खेल पदाधिकारी रूपा रानी तिर्की, खेल समन्वयक चंदन कुमार, ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष नीरज संदवार, महासचिव अजय कुमार नायक, कोषाध्यक्ष दीपक पासवान, संयुक्त सचिव पंकज सिंह, अनुराग शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य कश्मीर कान्डेयांग, मानकी कुदादा, पिंटू अग्रवाल, मुकेश मोदी, आर्चरी कोच हरेन्द्र सिंह, गंगाधर नाग, महेन्द्र सिंकु, जानो पुरती, एथलेटिक्स संघ के तकनीकी अधिकारी संजीव कुमार बाहंदा, गुरूचरण कुदादा, नरेन्द्र बारी, बैगो पुरती, मेघा कुमारी नायक, संगीता पाट पिंगुवा, शुभदिया बानरा, आयुष कुमार शर्मा, तुरी कान्डेयांग, लखिन्द्र पाल, जनेन सावैयां, सुंदर कुदादा, जमुना सोय, रमेश गोप, त्रिपुरा प्रधान, सोनू सुम्बरूई ने विशेष योगदान दिया.

http://राष्ट्रीय खेल में पश्चिमी सिंहभूम जिले के पांच खिलाड़ी एवं एक ऑफिशियल झारखंड का करेंगे प्रतिनिधित्व