चोरी की बड़ी वारदात का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लाखों के गहने और मोबाइल बरामद

Chaibasa (चाईबासा) : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत हरिगुटू में किराए के मकान में रह रहे एक व्यक्ति के घर से की गई बड़ी चोरी की वारदात का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है. इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए पुलिस ने चोरी किए गए सोने-चांदी के गहने और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं.

लाखों रुपए की गहनों की चोरी का हुआ उद्वेदन, तीन लोगों को भेजा गया जेल

घटना 13 मई 2025 को हुई थी, जब ग्राम नीमडीह निवासी वादी हिन्दू सिंह सिंकू (उम्र 55 वर्ष), वर्तमान में हरिगुटू के एक किराए के मकान में रह रहे थे, के घर अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर लाखों रुपये मूल्य के गहने और मोबाइल की चोरी कर ली थी. इस संबंध में मुफ्फसिल थाना कांड संख्या 78/25, दिनांक 13.05.2025, धारा 303 (2), BNS 2023 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी.

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर चाईबासा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन कर जांच शुरू की गई. तकनीकी शाखा की मदद से चोरी हुए मोबाइल का लोकेशन ट्रैक कर छापेमारी की गई.

दो आरोपी गिरफ्तार :

1. सनातन देवगम (उम्र 25 वर्ष), पिता – स्व. कानुराम देवगम, निवासी – महुलसाई, मतकमहातु

2. सालुका देवगम (उम्र 29 वर्ष), पिता – बरनावास देवगम, निवासी – कमरहातु, थाना – मुफ्फसिल, जिला – प. सिंहभूम, चाईबासा

दोनों के घर पर छापेमारी कर चोरी गए गहने और मोबाइल फोन को विधिवत बरामद किया गया. पुलिस के समक्ष दोनों आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया है, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.

पुलिस टीम की तत्परता और तकनीकी विश्लेषण के चलते चोरी की इस बड़ी वारदात का खुलासा हो पाया है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.

http://विद्युत विभाग के बिजली चोरी मामला दर्ज करवाने को लेकर ग्रामीणों में रोष, प्राथमिक दर्ज के खिलाफ डीसी को सौंपा शिकायत पत्र