युवती ने फंदा लगाकर कर ली आत्महत्या, दिमागी हालत नहीं थी ठीक

Jagnnathpur:- जिले के जेटेया थाना अंतर्गत सुकरीपाड़ा गांव के रूगुसाई टोला निवासी सोहराय लोहार की पत्नी लक्ष्मी लोहार (18) ने घर में ही साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। पुलिस ने सोमवार सुबह शव को पोस्टमाटर्म करा कर परिजनों को सौंप दिया।

जानकारी के अनुसार 14 मई की शाम में लक्ष्मी लोहार खाना खा कर अपने कमरे में सोने चली गयी और आधी रात को कमरे में साड़ी का फंदे लगाकर आत्महत्या कर ली। दूसरे दिन रविवार को परिजन उठे तो कमरे के खिड़की से देखा की महिला फांसी लगा फंदे पर झूल रही थी। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग एकत्रित हो गए। इसके बाद दरवाजा किसी तरह खोलकर अंदर गए महिला के शव को नीचे उतारा।

पुलिस को घटना की जानकारी दी गई :-
ग्रामीण मुंडा के द्वारा पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। उसके बाद पुलिस घटना स्थल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाटर्म कराने के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। ग्रामीणों ने बताया कि महिला के पेट में दो सप्ताह पूर्व बच्चे की मौत हो गयी थी। इसके बाद से महिला की दिमागी हालत ठीक नहीं थी। उसका पति जमशेदुपर मजदूरी करने चला गया था। वह अपने सास-ससुर के साथ घर पर रहती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *