पुलिस ने की छापेमारी, अवैध शराब एवं बियर की बोतले की जब्त

Jagnnathpur:- पुलिस प्रशासन त्रिस्तरीय चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करने के लिए ने पुलिस ने पेट्रोलिंग गश्ती बढ़ा दी है। साथ ही शराब माफिया के खिलाफ अभियान चालु कर दी है।

शनिवार की देर शाम जगन्नाथपुर एसआई कुमार प्रभात रंजन अपनी गस्ती में जैतगढ़ बाजार में थे। तभी उन्हे गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एक पीली रंग की टेम्पो गाड़ी में इसकुलिया बोबोंगा नामक शराब मफिया उड़िसा राज्य से अग्रेजी शराब लेकर बुरुहातु गाँव की ओर जा रहा है। जिसके बाद उक्त सूचना की जानकारी एसआई कुमार प्रभात रंजन ने जगन्नाथपुर थाना प्रभारी यशराज सिंह को दी। जिसके बाद तुरंत थाना प्रभारी के निर्देश पर एक छापामारी दल गठन कर कर सशस्त्र बल के साथ बुरुहातु गाँव के लिए रवाना हुऐ। बुरुहातु गांव पहुँने पर देखे की सड़क के बाई ओर दो व्यक्ति एक पीले रंग की टेम्पु जिसका गाड़ी संख्या- ओडी 09 क्यु 9712 से कुछ माल अनलोड कर रहा है। जैसे ही उन दोनों व्यक्ति की नजर पुलिस गाड़ी पर पड़ी दोनों भागने लगे।भागने वाले दोनो व्यक्तियों में से एक व्यक्ती को पुलिस ने पड़क लिया दुसरा भागने में सफल रहा। पकड़ाये व्यक्ति से नाम पुछने पर उसने अपना नाम प्रदीप प्रधान गांव का नाम नयागाँव बताया। वहीं भागने वाले व्यक्ति का पुछने पर इसकुलिया बोबोंगा ग्राम बुरुहातु बताया गया। दोनों व्यक्ति जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र का है। पकड़ाये गये पीले रंग के टेम्पु की तलाशी लेने पर 4 कार्टून में किंगफिशर बियर जिसमें कुल 48 बियर तथा 10 कार्टून में प्रिमियम गोल्ड बियर कुल 120 सील बंद बरामद हुआ। बियर की बोतलों के संबंध में वैध कागजात की माँग करने पर पकड़ाये व्यक्ती के द्वारा कोई कागजात प्रस्तुत नही किया गया। जिसके बाद उक्त सभी बीयर के कार्टुन व पकड़ाये टेम्पु को जब्त कर पकड़ाये व्यक्ति प्रदीप प्रधान को गिरफ्तार किया गया। साथ ही मुख्य शराब मफिया इसकुलिया बोंबोगा के खिलाफ जगन्नाथपुर थाना में मामला दर्ज किया गया। थाना प्रभारी यशराज सिंह ने कहा की शराब माफिया इसकुलिया को जल्द ही गिरफ्तार किया जायेगा। अगर कही भी अवैध शराब बेचने की जानकारी मिली तो उस पर कार्रवाही की जायेगी। गिरफ्तार अभियुक्त को रविवार को न्यायालय में उपस्थापन हेतु भेजा गया।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फ्रेंडशिप डे पर जमशेदपुर में उमड़ा जनसैलाब

Adityapur: फ्रेंडशिप डे पर स्व. प्रवीण सिंह की याद में आयोजित 6ठे रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 1000 यूनिट रक्त संग्रह के लक्ष्य के साथ हुआ आयोजन, पूर्व राज्यपाल रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, बन्ना गुप्ता व सरयू राय समेत कई दिग्गजों ने की शिरकत