Adityapur Criminal Arrest: नकली पुलिस बनकर अवैध उगाही करने के आरोप में अपराधी विक्की नंदी समेत दो गिरफ्तार

Adityapur:आदित्यपुर पुलिस द्वारा कृष्णापुर बस्ती लाईन टोला निवासी दिलीप नन्दी के पुत्र विक्की नन्दी सहित दो युवकों को गिरफ्तार किया है। विक्की नंदी नकली पुलिस बनकर अवैध उगाही करते अपने सहयोगी के साथ गिरफ्तार हुआ है।

आदित्यपुर थाना अंतर्गत ऑटो क्लस्टर के समीप ट्रैफिक पोस्ट के पास बिना नंबर प्लेट के बोलेरो वाहन लगाकर जिसका शीशा पर काला फिल्म लगा हुआ है एवं डैशबोर्ड के सामने पुलिस बोर्ड लगाकर पुलिस की नकली गाड़ी में नकली पुलिस बनकर भय दिखाते हुए आने जाने वाहनों से अवैध वसूली की सूचना मिल रही थी. इस आरोप में कांड दर्ज किया गया था. एसपी मुकेश कुमार लुनायत के निर्देशानुसार कांड के अनुसंधान एवं त्वरित उद्वेदन हेतु एक छापेमारी दल का गठन कर कार्रवाई की जा रही थी. इसी क्रम में कल रात वाहनो से अवैध बसूली करते आदित्यपुर पुलिस ने कुख्यात अपराधकर्मी विक्की नंदी और गौतम कुमार को गिरफ्तार किया गया है. बताया जाता है कि इस घटना का मास्टरमाइंड विक्की नंदी है. पुलिस ने दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. इस मामले में हुंडई वरना कार को भी जब्त किया गया है. वही 9 जून को विक्की नंदी के बड़े भाई बिट्टू नंदी को भी इसी मामले में जेल भेजा गया है.

Share करें

✓ Link copy हो गया!
फ्रेंडशिप डे पर जमशेदपुर में उमड़ा जनसैलाब

Adityapur: फ्रेंडशिप डे पर स्व. प्रवीण सिंह की याद में आयोजित 6ठे रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 1000 यूनिट रक्त संग्रह के लक्ष्य के साथ हुआ आयोजन, पूर्व राज्यपाल रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, बन्ना गुप्ता व सरयू राय समेत कई दिग्गजों ने की शिरकत