मारवाड़ी युवा मंच चाईबासा शाखा ने सर्वाइकल कैंसर वैक्सीनेशन का किया आयोजन, 41 लाभार्थियों ने कैंप का उठाया लाभ

Chaibasa (चाईबासा) : मारवाड़ी युवा मंच चाईबासा शाखा द्वारा सर्वाइकल कैंसर वैक्सीनेशन का आयोजन आज रुंगटा मैरिज हाउस में किया गया. चाईबासा शहर में यहां कैंप प्रथम बार कराया गया है.

यहां कैंप 9 वर्ष से 26 वर्ष के बालक बालिकाओं के लिए कराया गया एवं 41 लाभार्थियों ने इस कैंप का लाभ उठाया. यहां वैक्सीन सिरम इंस्टीट्यूट ऑफ़ इंडिया के द्वारा बनाया गया है एवं 9 से 14 वर्ष के बच्चों के लिए दो डोज एवं 15 से 26 वर्ष के बच्चों के लिए तीन डोज देने का प्रावधान है. यह वैक्सीनेशन कई तरह के कैंसर को रोकने के लिए सक्षम हैं. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सिविल सर्जन एवं सदर अस्पताल की टीम कि अहम भूमिका रही.

कार्यक्रम में सलाहकार सदस्य मुकुंद रूंगटा, बलराम सुल्तानिया, अनिल मुरारका, प्रमोद नेवटिया, पुरुषोत्तम शर्मा, राकेश बुधिया, रोटरी क्लब ऑफ चाईबासा के अध्यक्ष विकाश दोदराजका, इनर व्हील्स की अध्यक्षा शालिनी सराफ, राष्ट्रीय सहायक मंत्री हर्ष सुल्तानिया, मंच के अध्यक्ष आशीष चौधरी सचिव बसंत खंडेलवाल, कार्यक्रम संयोजक पीयूष गोयल, रौनक अग्रवाल, मुकेश मित्तल, अविनाश खिरवाल, पुनीत सराफ, मोहित अग्रवाल, निशान चौबे, महेश अग्रवाल, शशांक अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, आदित राज अग्रवाल, नितेश अग्रवाल, एवं अन्य मौजूद थे.                                   http://Rotary Club Of Chaibasa : टीबी मरीजों के बीच पोषाहार का किया वितरण

Share करें

✓ Link copy हो गया!
प्रवीण सेवा संस्थान

Adityapur: प्रवीण सेवा संस्थान के 6 वे रक्तदान शिविर में 1078 यूनिट रक्त संग्रह, रक्तदाताओ का डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने जताया आभार, हौसला बढ़ाने पहुंचे प्रो. कालीपद सोरेन, कहा— ‘रक्तदान ही मानवता की सबसे बड़ी सेवा’

फ्रेंडशिप डे पर जमशेदपुर में उमड़ा जनसैलाब

Adityapur: फ्रेंडशिप डे पर स्व. प्रवीण सिंह की याद में आयोजित 6ठे रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 1000 यूनिट रक्त संग्रह के लक्ष्य के साथ हुआ आयोजन, पूर्व राज्यपाल रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, बन्ना गुप्ता व सरयू राय समेत कई दिग्गजों ने की शिरकत